{"_id":"66e72824b343683edf06a838","slug":"bihar-news-bihar-police-investigation-18-people-of-a-family-burnt-due-to-electric-shock-in-araria-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : करंट लगने से एक ही परिवार के 18 लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : करंट लगने से एक ही परिवार के 18 लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही करने का आरोप
Mon, 16 Sep 2024 12:02 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 16 Sep 2024 12:02 AM IST
सार
Bihar : बिहार में बिजली विभाग की लापरवाही से एक ही परिवार के 18 लोग करंट का शिकार हो गये। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उनमें से चार की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
अररिया में करंट लगने से एक ही परिवार के 18 लोग झुलस गए। साथ ही लगभग उस मोहल्ले के 200 घरों के फ्रिज, कूलर और पंखे जल गए हैं। घटना हरियावाड़ा के वार्ड संख्या-10 की है। सभी लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। करंट लगने से झुलसे लोगों में सुहाना परवीन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद निदा, मोहम्मद आरीस, मोहम्मद बसीक, नजरा परवीन और अब्दुल रहीम समेत अन्य लोग शामिल हैं। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जहां चार लोगों की स्थिति गंभीर है।
विज्ञापन
बिजली विभाग की लापरवाही से हुई घटना
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि शनिवार को बिजली मिस्त्री ने तार जोड़ा था। रविवार को दोपहर 12 बजे के करीब हवा में तार पेड़ से टकरा गया, जिसका परिणाम यह हुआ कि एक घर में करंट पहुंच गया, जिससे एक ही परिवार के 18 लोग झुलस गये। परिजनों का कहना है कि घर के लोगों ने एसडीओ को तार जोड़ने से मना किया था, लेकिन वह नहीं माने और हाई वोल्टेज तार जुडवा दिए।
विज्ञापन