{"_id":"669501794abf2800810879cc","slug":"bihar-news-bihar-police-engaged-after-former-rjd-party-minister-chhedi-lal-ram-arrested-with-weapons-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : राजद सरकार में मंत्री रहे छेदीलाल हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार, जमीन पर कब्जा करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : राजद सरकार में मंत्री रहे छेदीलाल हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार, जमीन पर कब्जा करने का आरोप
Mon, 15 Jul 2024 04:33 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 15 Jul 2024 04:33 PM IST
सार
Bihar : राजद के पूर्व मंत्री छेदी लाल राम को चार अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि उनकी गाड़ी में हथियार का जखीरा बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि पूर्व मंत्री के साथ चार अन्य लोग भी थे, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पूर्व राजद मंत्री छेदी लाल राम
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बक्सर पुलिस ने बिहार के पूर्व मंत्री छेदी राम को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूर्व मंत्री के साथ चार अन्य लोग भी थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी राजपुर के बसंतपुर छावनी से किया है। पुलिस का कहना है कि पूर्व मंत्री छेदी राम की की गाड़ी से राइफल और गोलियों बरामद हुई है।
विज्ञापन
जमीन कब्जा करने पहुंचे थे पूर्व मंत्री
पुलिस का कहना है कि जांच और पूछताछ के दौरान यहं स्पष्ट हुआ है कि पूर्व मंत्री छेदी राम अपने साथियों के साथ विवादित जमीन पर कब्जा करने थे। बताया जा रहा है कि जमीन कब्जा करने के आरोप में गिरफ्तारी हुई है। पूर्व मंत्री छेदी राम अपने साथियों के साथ विवादित जमीन पर कब्जा करने बसंतपुर छावनी पहुंचे थे। ग्रामीणों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम बसंतपुर छावनी पहुंची और पूर्व मंत्री के साथ साथ उनके चार सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। फिर पुलिस ने छेदी राम की गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी से कई राइफल और गोलियां बरामद हुए।
विज्ञापन
राजद ने पल्ला झाड़ा
राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि बक्सर में गिरफ्तार पूर्व मंत्री छेदी राम जी का राजद से कोई वास्ता नहीं है। उन्हें पिछले विधानसभा चुनाव के समय हीं पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। अभी वे राजद के प्राथमिक सदस्य भी नहीं है।
विज्ञापन