फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police Assistant sub inspector murder case munger after araria asi murder news

Bihar: अररिया के बाद मुंगेर में ASI की हत्या, विवाद सुलझाने पहुंचे पुलिसकर्मी पर धारदार हथियार से किया था हमला

Sat, 15 Mar 2025 08:38 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 15 Mar 2025 08:38 AM IST
सार

Bihar News : बिहार के अररिया में तीन दिन पहले वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान एक सहायक अवर निरीक्षक की हत्या कर दी गई थी। अब मुंगेर में विवाद सुलझाने के दौरान पुलिस पर हमला किया गया। फिर एक ASI की जान चली गई।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police Assistant sub inspector murder case munger after araria asi murder news
एएसआई ने पटना जाने के दौरान दम तोड़ दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अररिया के बाद अब मुंगेर में पुलिस टीम पर हमला हुआ है। इसमें भी एक पुलिसकर्मी (असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर) की मौत हो गई। घटना  मुंगेर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नन्दलालपुर गांव की है। मृतक की पहचान ASI संतोष कुमार के रूप में हुई। वह मुफ्फसिल थाने में पिछले एक साल तैनात थे। वह भभुआ के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात आठ बजे सूचना मिली कि आईटीसी नंदलालपुर के पास दो पक्ष आपस में किसी बात को लेकर मारपीट कर रहे हैं। इसी सूचना पर ASI संतोष कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये और झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान एक पक्ष ने तेज धार हथियार से हमला कर दिया। ASI जब तक संभल पाते तब तक कई बार उनके सिर पर वार किया गया। इसके बाद वह बेहोश होकर गिर गए।

विज्ञापन


विवाद सुलझाने गए थे ASI संतोष कुमार
इधर, आननफानन में सहयोगी पुलिसकर्मियों ने संतोष कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।  जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार कर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। पुलिस ले जाते वक्त संतोष कुमार ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि मुफस्सिल थाना की डायल  112 पर सूचना आई कि नंदलालपुरा गांव में दो परिवारों के बीच मारपीट हो रही है। इसी मामले को सुलझाने के लिए एसआई संतोष कुमार पुलिस के साथ गए थे।  विवाद को सुलझाने के दौरान एक पक्ष ने एक शख्स ने तेज धार हथियार से उनके सर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने कहा एएसआई को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर  दिया गया है उन्होंने कहा जो लोग इस तरह एएसआई के साथ किये उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है।  
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News : Bihar Police Assistant sub inspector murder case munger after araria asi murder news
मुंगेर में एएसआई पर हमले के बाद अस्पताल पहुंचे डीएसपी व अन्य लोग। - फोटो : अमर उजाला
मुंगेर की घटना से पहले बुधवार देर रात अररिया में  एक पुलिसकर्मी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। छापेमारी के दौरान उनपर यह हमला हुआ था। मृतक 2007 बैच के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर राजीव रंजन थे। अररिया एसपी अंजनी कुमार ने मौत की पुष्टि करते हुए कहा था कि छापेमारी के दौरान उनसे हाथापाई हुई थी और गिर जाने पर चोट से मौत की जानकारी है। राजीव रंजन फुलकाहा थाना क्षेत्र मानिकपुर में  फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पहुंचे थे, जहां पुलिस और पब्लिक के बीच झड़प हो गई। इसी दौरान राजीव घायल हो गए। गंभीर स्थिति में उन्हें फारबिसगंज लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में 18 लोगों को नामजद और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed