फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police arrested Nalanda Mukhiya's husband librarian student girl kidnapping case vaishali

Bihar News : बिहार पुलिस ने मुखिया के पति को किया गिरफ्तार, छात्रा का अपहरण कर भागने का आरोप

Sun, 13 Apr 2025 12:30 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 13 Apr 2025 12:30 AM IST
सार

Bihar : पुलिस के वायरलेस पर एक सूचना आई। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने तत्पर होकर घेराबंदी की और छात्रा के अपहरणकर्ता यानी मुखिया पति को अपहृत लड़की के साथ पकड़ लिया।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police arrested Nalanda Mukhiya's husband librarian student girl kidnapping case vaishali
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

वैशाली में पुलिस ने नालंदा के रहने वाले एक मुखिया पति को गिरफ्तार किया है। उस पर छात्रा के अपहरण का आरोप है। आरोपी मुखिया पति की पहचान नालंदा जिला के शाहबाजपुर के रहने वाला प्रवीण कुमार उर्फ बिंदु कुमार के रूप में की गई है। पटना पुलिस हाजीपुर कार्रवाई करते हुए नालंदा के रहने वाले एक मुखिया पति को गिरफ्तार कर लिया है। मुखिया पति पर पटना में रहकर सक्षम लाइब्रेरी में पढ़ाई करने वाली छात्रा को गलत नियत और हत्या के नियत से अपहरण कर ले जाने के दौरान हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र के रामआशीष चौक से पुलिस ने सदर थाने के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि 6 अप्रैल को पटना के बुद्धा कॉलोनी में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली 18 वर्षीय छात्रा को मुखिया पति ने अपहरण कर लिया था, जिसको लेकर पटना पुलिस जगह-जगह पर छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान पटना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हाजीपुर के रास्ते मुजफ्फरपुर की तरफ छात्रा को गाड़ी से ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही वैशाली पुलिस हरकत में आई और पटना पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए रामआशीष चौक से मुखिया पति को छात्रा के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद मुखिया पति को पुलिस अपने साथ पटना ले गई। पटना पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में लगी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र के पिता ने लिखित आवेदन में दिया है कि नालंदा जिले के शाहबाजपुर गांव निवासी मुखिया पति प्रवीण कुमार उर्फ बिंदु कुमार मेरी बेटी को बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया है। लिखित आवेदन में उसकी हत्या भी आशंका जताई है। उनका कहना है कि उनकी बेटी का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। बताया गया है कि 4 अप्रैल को लाइब्रेरी से रूम पर लौटने के दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं मुखिया पति को पहले से तीन बेटा बेटी है।
यह खबर भी पढ़िए -Paswan Family : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर फर्जीवाड़े का आरोप, भाई प्रिंस का FIR के हस्ताक्षर पर सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed