फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police arrested Mastermind teacher in Bettiah to cheat by making fake land documents.

Bihar News : जमीन का फर्जी दस्तावेज बनाने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड शिक्क सहित दो गिरफ्तार

Sat, 16 Nov 2024 05:56 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 16 Nov 2024 05:56 PM IST
सार

Bihar : बिहार में शिक्षक सहित दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि दोनों जमीन का फर्जी पेपर बनाकर लोगों को ठगने का काम करते थे। 

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police arrested Mastermind teacher in Bettiah to cheat by making fake land documents.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बेतिया में जमीन का फर्जी कागजात बनाकर लोगों से लाखों रुपए चूना लगाने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। मामला बगहा पुलिस जिले के चौतरवा की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनहा के डीही निवासी किसुनदेव प्रसाद तथा बैरिया थाना के तधवा नंदपुर गांव निवासी मुकेश कुमार के रूप में की गई है। पुलिस का कहना है किसुनदेव प्रसाद सरकारी शिक्षक हैं। पुलिस ने बताया कि जमीन का फर्जी कागजात बनाने का काम चौतरवा निवासी योगेश कुमार साह के घर से संचालित किया जाता था।

विज्ञापन


इस मामले पर सीओ नर्मदा श्रीवास्तव ने बताया कि यह फर्जीवाड़ा चौतरवा निवासी योगेश कुमार साह के घर से संचालित किया जाता था। छापेमारी के दौरान कंप्यूटर, मोबाइल और जमीन से जुड़े कई फर्जी कागजात बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मास्टरमाइंड सरकारी शिक्षक किसुनदेव प्रसाद और उसके सहयोगी खोभरी साह को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह भोले-भाले लोगों से लाखों रुपए ठग कर नकली कागजात बनाते थे। सीओ नर्मदा श्रीवास्तव ने बताया कि गिरोह के लोग नकली कागजात तैयार कर ग्रामीणों को जमीन का मालिकाना हक दिलाने का झांसा देते थे। इस प्रक्रिया में लाखों की ठगी की गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था। इसके तार अन्य क्षेत्रों तक फैले हो सकते हैं।
विज्ञापन


सीओ नर्मदा श्रीवास्तव, चौतरवा थाना के एसआई प्रमोद कुमार, आरओ विकास कुमार की टीम मामले की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के जरिए गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। छापेमारी के दौरान गिरोह के अड्डे से कंप्यूटर, मोबाइल, और कई नकली जमीन संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए हैं। दोनों लोग साथ मिलकर जमीन के दाखिल-खारिज, रसीद, और पट्टा तैयार करने का काम करते थे। इस गिरोह ने कई ग्रामीणों से मोटी रकम लूटी है। सीओ नर्मदा श्रीवास्तव ने बताया कि पतिलार हाता टोला निवासी सत्यनारायण कोइरी की पत्नी सहोदरा देवी से 19,000 हजार रुपए, पतिलार के ही असर्फी यादव के पुत्र कमलेश यादव से 20,000 रुपये और  लगुनाहा के किशोर यादव से 20,000 रुपये ठग कर ले लिए। सिंडिकेट के भंडाफोड़ के बाद इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed