फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : bihar hooch tragedy in Samastipur poisonous liquor death case in bihar today

Bihar Hooch Tragedy : शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का तांडव; एक की मौत, पांच गंभीर, जांच शुरू

Wed, 17 Jul 2024 04:55 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 17 Jul 2024 04:55 PM IST
सार

Bihar News : शराबबंदी के आठ साल बाद शराब पकड़े जाने का दौर भी खत्म नहीं हुआ है और न जहरीली शराब से मौतें रुकी हैं। ताजा मामला समस्तीपुर का है। एक मौत हो चुकी, कई गंभीर हैं। शराब जहरीली बताई जा रही।

विज्ञापन
Bihar News : bihar hooch tragedy in Samastipur poisonous liquor death case in bihar today
मृतक का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में जहरीली शराब के सेवन से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पांच अन्य मित्र बीमार हो गये हैं। सभी लोगों का उपचार पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतककी पहचान स्वर्गीय सुरेंद्र राय के पुत्र विक्की कुमार (25) के रूप में की गई है। बुधवार तीसरे पहर विक्की का शव पटना से गांव आते ही पारिवारिक लोगों के बीच कोलाहल मच गया। हालांकि इस मुद्दे पर परिवार के लोग उतना खुलकर नहीं बोल रहे हैं लेकिन लोगों का कहना है कि सोमवार को मुर्गी फॉर्म पर मीत और शराब की पार्टी हुई थी, जिसमें विक्की सहित गांव के ही 5 अन्य युवक शामिल हुए थे। उधर, एसपी विनय तिवारी ने बताया कि जलालपुर गांव में एक युवक के मौत और कुछ लोगों के बीमार होने की सूचना है।  पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मौत की वजह क्या है। अभी परिवार के लोगों का भी बयान लिया जा रहा है। उसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


सोमवार को गांव में ही मुर्गी फॉर्म पर मित्रों ने मनाई थी पार्टी 
ग्रामीणों का कहना है कि छोटू कुमार गांव के ही प्रिंस कुमार , तिल्यंती, रूपेश कुमार, सिंकु कुमार और विक्रम कुमार के साथ मुर्गी फार्म पर पार्टी का आयोजन किया गया था। पार्टी के बाद सभी लोग घर लौटे, लेकिन इसी बीच तो रात से अचानक सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ युवकों के आंख की रोशनी भी जाने लगी। इसके बाद आननफानन में परिवार के लोगों ने सभी को पहले मोहिउद्दीन नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन वहां के चिकित्सक उनका प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए सभी को पटना रेफर कर दिया।  पटना में उपचार के दौरान विक्की कुमार की मौत हो गई, जबकि अन्य की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। चर्चा है कि कुछ लोगों में अब तक आंख की रोशनी वापस नहीं लौटी है। 
विज्ञापन


इन लोगों की स्थिति है खराब 
सुमन राय के पुत्र प्रिंस कुमार, वीरेंद्र राय के पुत्र तिल्यंती, बुलबुल राय के पुत्र रूपेश कुमार, बैजनाथ राय के पुत्र सिंकु कुमार और विक्रम कुमार का उपचार पटना के निजी अस्पताल में चल रहा है।  परिजनों का कहना है कि सभी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में भी जा चुकी है जान 
ग्रामीणों का कहना है कि मोहनपुर और मोहिउद्दीन नगर के क्षेत्र में पूर्व में भी जहरीली शराब पीने से सेना के जवान समेत 6 लोगों की मौत हो चुकी है।  यह घटना 2 वर्ष पूर्व की है।

जानिए कहां से मंगाया जाता है जहरीली शराब 
ग्रामीणों का कहना है कि गंगा के दियारा क्षेत्र में अवैध शराब का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जाता है। इन्हीं अवैध फैक्ट्रियों में निर्मित की गई शराब का सेवन उक्त लोगों ने किया था। उनका कहना है कि आए दिन दियारा इलाके में उत्पादन और जिला पुलिस की टीम अवैध शराब निर्माण की भट्टी को ध्वस्त करती रही है, बावजूद यह कारोबार बड़े पैमाने पर दियारा क्षेत्र में फल-फूल रहा है। 


एसपी ने दिए निर्देश 
एसपी विनय तिवारी का कहना है कि मोहनपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में संदिग्ध स्थिति में मौत और कुछ लोगों के बीमार होने की सूचना मिली है।  पुलिस की टीम को गांव में भेजा गया है, ताकि मौत के सही कारण का पता लगाया जा सके। साथ ही परिवार के लोगों का भी बयान लिया जा रहा है। बयान के बाद इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed