फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Bihar By election 2024 jan suraj candidate ramgarh sushil kushwaha belaganj tarari prashant kishor

Election 2024 : प्रशांत किशोर की पार्टी ने बिहार की रामगढ़ सीट पर उतारा 'कुशवाहा', मनोज भारती ने की घोषणा

Tue, 22 Oct 2024 12:46 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 22 Oct 2024 12:46 PM IST
सार

Bihar News : प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने एक और सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बिहार के कैमूर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर उप चुनाव में जन सुराज ने कुशवाहा प्रत्याशी पर दांव खेला है।

विज्ञापन
Bihar News: Bihar By election 2024 jan suraj candidate ramgarh sushil kushwaha belaganj tarari prashant kishor
प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के अध्यक्ष मनोज भारती की दायीं ओर खड़े प्रत्याशी सुशील कुशवाहा। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

चुनावी रणनीतिकार से राजनीतिक दल जन सुराज के सूत्रधार बने प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी के लिए कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा सीट पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। जन सुराज प्रत्याशी के रूप में रामगढ़ से सुशील सिंह कुशवाहा को मैदान में उतार दिया है। आज इसकी घोषणा जन सुराज के अध्यक्ष मनोज भारती ने मोहनिया के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की है।

विज्ञापन


पांच प्रत्याशियों की दावेदारी में सुशील निकले आगे
जन सुराज पार्टी से रामगढ़ विधानसभा सीट पर पांच उम्मीदवार अपनी दावेदारी जता कर रहे थे। इसमें आनंद सिंह, मो. शमीम, विनायक जायसवाल, राम नारायण राम व सुशील कुमार कुशवाहा का नाम था। प्रशांत किशोर ने सुशील सिंह कुशवाहा पर भरोसा जताया है। प्रत्याशी के नाम का एलान करते हुए मनोज भारती ने कहा कि जात पात की राजनीति करने वालों से जन सुराज कोसों दूर रहता है। हमें जनता की आवाज पर काम करना है। इसलिए सुशील सिंह कुशवाहा पर भरोसा कर उन्हें रामगढ़ विधानसभा सीट पर अपने प्रत्याशी के रूप में खड़ा किया ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed