फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bhojpuri Power Star Pawan Singh visit World famous Sun Temple Dev in Aurangabad Chhath Puja

Chhath Puja : विश्व प्रसिद्ध सौर तीर्थस्थल देव पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह, राजनीति में सफलता का मांगा आर्शीवाद

Tue, 05 Nov 2024 12:21 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 05 Nov 2024 12:21 AM IST
सार

Bihar : बिहार के औरंगाबाद जिले के देव में विश्व प्रसिद्ध सौर तीर्थ स्थल है। इस दौरान      भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह देव पहुंचे। पवन सिंह वहां त्रेतायुगीन सूर्य मंदिर में भगवान भास्कर को मत्था टेकाकर पूजा अर्चना की।

विज्ञापन
Bihar News : Bhojpuri Power Star Pawan Singh visit World famous Sun Temple Dev in Aurangabad Chhath Puja
भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

औरंगाबाद के विश्व प्रसिद्ध सौर तीर्थ स्थल देव में मंगलवार को नहाय खाय से शुरू होने वाले लोक आस्था के महापर्व चार दिवसीय कार्तिक छ्ठ की पूर्व संध्या पर भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह देव पहुंचे। यहां पहुंचकर पवन सिंह ने त्रेतायुगीन सूर्य मंदिर में भगवान भास्कर को मत्था टेका। इस दौरान सूर्य मंदिर के प्रधान पुजारी राजेश पाठक ने पवन सिंह से सूर्यदेव की वैदिक मंत्रोच्चार से विधिवत पूजा अर्चना कराई।  सूर्यदेव के दर्शन-पूजन के दौरान पवन सिंह ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। प्रयास के बावजूद उन्होने मीडिया से बात नही की।

विज्ञापन


पवन सिंह की अचानक से देव की यात्रा को राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि पवन सिंह 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट संसदीय क्षेत्र से लड़ चुके है। काराकाट संसदीय क्षेत्र में तीन विधानसभा क्षेत्र-गोह, ओबरा व नबीनगर औरंगाबाद जिले में है, जबकि तीन विधानसभा क्षेत्र-डिहरी, नोखा और काराकाट रोहतास जिले में पड़ते है। राजनीतिक हलको में यह भी चर्चा है कि इस बार 2025 के विधानसभा चुनाव में भी पवन सिंह काराकाट लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले कुछ विधानसभा क्षेत्र से जोर आजमाइश करने वाले है। उनकी नजर काराकाट और नबीनगर की विधानसभा सीट पर है। इन दोनों सीटों पर वह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह चुनाव लड़ने वाली है। पवन सिंह द्वारा इन दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी भी की जा रही है। चर्चा यह भी है कि पवन सिंह चर्चित रणनीतिकार  प्रशांत किशोर के संपर्क में है और विधानसभा चुनाव का समय आने पर वें उनकी पार्टी जन सुराज पार्टी में शामिल होकर बतौर उम्मीदवार चुनाव मैंदान में उतर सकते है।
विज्ञापन


पवन सिंह के आज शाम अचानक से देव आकर सूर्यदेव की पूजा-अर्चना को उनकी राजनीतिक सक्रियता से ही जोड़ा जा रहा है। इसके पूर्व लोकसभा चुनाव के दौरान भी पवन सिंह सूर्यदेव की पूजा करने देव आए थे। बीच में नबीनगर में चर्चित छात्रा हत्याकांड के बाद भी पवन सिंह परिजनों से मिलकर  मातमपुर्सी करने देव आए थे। पवन सिंह के इन दौरो के साफ संकेत है कि वें लोगों को क्षेत्र में अपनी सक्रियता का संकेत दे रहे है। आज के देव दौरे के बारे में यह माना जा रहा है कि पवन सिंह ने देव आकर सूर्यदेव से राजनीति के मैदान में सफलता का आर्शीवाद मांगा है। वैसे भी यह मान्यता आम है कि कार्तिक और चैत माह के छठ पर्व के दौरान देव आकर मन्नत मांगने वाले भक्तों की सूर्यदेव हर मनोकामना को पूरा किया करते है। लोकसभा चुनाव के वक्त जब पवन सिंह देव आए थे तो उस वक्त कार्तिक या चैत का महीना नही था लेकिन इस बार पवन सिंह कार्तिक माह में सूर्यदेव से मन्नत मांगने देव आए है। ऐसे में माना जा रहा है कि सूर्यदेव इस बार पवन सिंह की मनोकामना जरूर पूरी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed