फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Bhojpur star Khesari Lal Yadav suggests name of Delhi CM, Manoj Tiwari, BJP, Purvanchal, Bihari

Delhi CM : दिल्ली में मुख्यमंत्री की कुर्सी किसे मिले, भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने सुझाया नाम

Mon, 10 Feb 2025 02:14 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 10 Feb 2025 02:14 PM IST
सार

Bihar News: बिहार में भी मनोज तिवारी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठने लगी है। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने मनोज तिवारी को मुख्यमंत्री बनाने की इच्छा जाहिर की है। आइए जानते हैं दरभंगा में पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान उन्होंने क्या कहा...

विज्ञापन
Bihar News: Bhojpur star Khesari Lal Yadav suggests name of Delhi CM, Manoj Tiwari, BJP, Purvanchal, Bihari
भोजपुर सुपरस्टार खेसारी लाल और भाजपा के वरीय नेता मनोज तिवारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन खेमे में खुशी का माहौल तो जरूर है लेकिन लोगों में सीएम के चेहरा को लेकर उहापोह का माहौल देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए पांच नेताओं के नाम की चर्चा है। इसमें एक भोजपुर के गायक और नायक मनोज तिवारी का भी नाम है। माना जा रहा है कि अगर पूर्वांचल से किसी नेता को सीएम बनाया जायेगा तो उसमें मनोज तिवारी का नाम सबसे आगे है।
विज्ञापन


विज्ञापन


मनोज तिवारी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठने लगी
बिहार में भी मनोज तिवारी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठने लगी है। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने मनोज तिवारी को दिल्ली के सीएम बनाने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने दरभंगा में कहा कि अगर भोजपुरी जगह के सुपरस्टार मनोज तिवारी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि अगर मनोज तिवारी मुख्यमंत्री बनते हैं तो यह यूपी बिहार वासियों के लिए ख़ुशी की बात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे कलाकार जाति में खुशी की बात होगी
खेसारी लाल यादव ने कहा कि यह हमलोगों के लिए गर्व की बात है कि हमारे प्रदेश का हमारी भाषा का एक गायक हमलोग के बीच रहने वाले मनोज तिवारी दिल्ली के सीएम होंगे। हमारे मनोज भैया ने ऐसा रास्ता बनाया है कि हम कलाकार भी मुख्यमंत्री बन सकते हैं यह मार्ग प्रशस्त हो गया है। पूरे कलाकार जाति में खुशी की बात होगी उनको यदि मौका मिलता हैं तो हम पूर्वांचल बिहारियों के लिए इससे बड़ा अवसर नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed