Patna News : जब बच्चे बन गए मम्मी-पापा...तो समझ गए क्या होते हैं रीयल हीरोज, संत माइकल में मॉन्टेसरी कॉन्सर्ट
School News : बिहार के सबसे प्रतिष्ठित मिशनरी स्कूल संत माइकल हाई स्कूल के प्री-प्राइमरी सेक्शन में शनिवार की शाम ‘वास्तविक जीवन के नायक’ विषय पर 'मॉण्टेसरी कॉन्सर्ट' में ऐसे दृश्य देखकर सामने बैठे अभिभावकों की आंखें भी भर आ रही थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बच्चे यह बातें शायद पहले नहीं समझते हों। जब वह खुद ही मंच पर बताने लगे कि उनकी लाइफ के पहले रीयल हीरो उनके माता-पिता हैं, तो भावपूर्ण प्रस्तुति के बाद मन पर कहीं न कहीं वह छाप जरूर रह गई होगी। कोई शिक्षक बना हुआ था तो दूसरा एक शिक्षक का उसके जीवन में महत्व समझा रहा था। यही डॉक्टर के वेश में आए बच्चों के साथ भी हो रहा था और वैज्ञानिक का रूप धरे आए बच्चों के साथ भी। बिहार के सबसे प्रतिष्ठित मिशनरी स्कूल संत माइकल हाई स्कूल के प्री-प्राइमरी सेक्शन में शनिवार की शाम ‘वास्तविक जीवन के नायक’ विषय पर 'मॉण्टेसरी कॉन्सर्ट' में ऐसे दृश्य देखकर सामने बैठे अभिभावकों की आंखें भी भर आ रही थीं।
कॉन्सर्ट में दैनिक जीवन के मददगारों के महत्व, उनके असाधारण दयाभाव, बहादुरी और निःस्वार्थ सेवा को दर्शाया गया। एलकेजी और यूकेजी के बच्चों के पहले पहली कक्षा से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों ने शाम चार बजे से साढ़े पांच बजे तक अपनी सधी हुई कलाकारी दिखाई। ऐसी कि छोटा बच्चा समझना मुश्किल हो रहा था।
मॉन्टेसरी कॉन्सर्ट में नन्हे बच्चों ने दिया संदेश
नन्हे जादूगरों ने रंग-बिरंगे कार्यक्रम में माता-पिता, शिक्षक, मित्र, कृषक, सैनिक, पुलिसकर्मी, चिकित्सक, वैज्ञानिक तथा वास्तविक जीवन के अन्य सहायकों के योगदान को दर्शाया। बच्चों ने अपने एक्ट के जरिए संदेश दिया कि सामाजिक जीवन में हमारी सहायता करते हुए यह लोग किसी पहचान या प्रशंसा की कामना नहीं करते हैं। निःस्वार्थ सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। बच्चों ने अलग-अलग गीतों के जरिए इनके योगदान को दिखाया और संदेश दिया कि प्रत्येक व्यक्ति को समाज की बेहतर में योगदान देना चाहिए और हर व्यक्ति को उसके ऐसे प्रयास के लिए सम्मानित किया जाना चाहिए, सराहा जाना चाहिए।
प्राचार्य ने रीयल हीरोज़ के बारे में बताया
वैशाली डीएम यशपाल मीणा इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। प्राचार्य फ़ादर क्रिस्टु सवरिराजन ने कॉन्सर्ट के विषय की जानकारी देते हुए समजा के रीयल हीरोज़ की भूमिका बताई और बच्चों से अपील की कि वह भी समाज के लिए मिसाल बनें। संस्थान अध्यक्ष फ़ादर नॉर्बर्ट मेनेजेस, प्राइमरी स्कूल की उप-प्राचार्या सिस्टर मैगदली बेक, हाई स्कूल की उप-प्राचार्या डॉ. मारी डिक्रूज़, अकादमिक समन्वयक विनीता गिलबर्ट ने बच्चों के साथ शिक्षकों-अभिभावकों और कार्यक्रम संयोजन से जुड़े तमाम सहायकों को धन्यवाद दिया। अंत में ग्रैंड फिनाले और राष्ट्रगान के साथ इस रंगारंग कार्यक्रम का समापन हुआ।