फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Aurangabad old woman dies while returning from Mahakumbh; Prayag to Manikarnika Ghat trouble

Kumbh 2025: 'देह बेच कर पैसा दें?'- बिहारी महिला को प्रयाग में कहना पड़ा ऐसा! कुंभ से लौटते समय वृद्धा की मौत

Fri, 31 Jan 2025 04:03 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 31 Jan 2025 04:03 PM IST
सार

यह दुःखभरी कहानी गायत्री देवी और उनके पूरे परिवार जीवन भर याद रहेगी। इधर, इस खबर के गांव में पहुंचते ही पूरा गांव मातम पसरा है। हर किसी की आंखें नम है। परिवार के अन्य सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Bihar News: Aurangabad old woman dies while returning from Mahakumbh; Prayag to Manikarnika Ghat trouble
पीड़ित महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अद्भुत-अलौकिक और धार्मिक-आध्यात्मिक आयोजन प्रयागराज के महाकुंभ से दिल को झकझोर देने तथा मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली खबर आई है। यूपी की योगी सरकार के दावें के अनुरूप भले ही कुंभ मेले की सारी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त हो लेकिन यह खबर व्यवस्था में लगे लोगों की मानवीय संवेदनाओं की कुव्यवस्था की बानगी जरूर है। दरअसल ममला बिहार के औरंगाबाद का है।  एक परिवार महाकुंभ स्नान का पुण्य कमाने प्रयागराज गया था। इस दौरान वहां भगदड़ मच गया। भगदड़ के बाद इस परिवार ने फौरन घर लौटने का फैसला लिया। लेकिन, वापसी दुखद रही। परिवार की एक वृद्ध महिला की वापसी के सफर में प्रयागराज स्टेशन पर ट्रेन में बैठते ही तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। शव को ट्रेन से उतारा गया। पोस्टमार्टम के लिए शव को प्रयागराज के मुख्य सरकारी अस्पताल में लाया गया। पोस्टमार्टम भी हो गई लेकिन यही से दिल को झकझोर देने और मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली खबर आई।                 

विज्ञापन


देह बेच कर दे पैसा
पोस्टमार्टम के बाद शव को दाह संस्कार के लिए ले जाने की बारी आई। चूंकि भगदड़ में पास के सारे सामान और पैसे गायब हो गए थे। लिहाजा परिवार के पास पैसे थे ही नही। बड़ा सवाल शव को दाह संस्कार के लिए ले जाने का था। इसके लिए एंबुलेस या शव वाहन की जरुरत थी। इस जरूरत के आगे रुपए आड़े आ रहे थे। कोई एंबुलेंस वाला शव को दाह संस्कार के लिए वाराणसी ले जाने के लिए 1100 तो कोई 600 मांग रहा था। कोई भी रियायत और दरियादिली दिखाने को तैयार नही था। सभी लाश को ढोने के नाम पर व्यापार में लगे थे। लिहाजा पीड़ित परिवार की एक महिला गायत्री देवी खीझ गई। गुस्से में ही उसने कहा कि बिहार से पैसा मंगवा रही हूं। कहां से दे पैसा? क्या अपना देह बेच कर पैसा दे? खैर घर से पैसे आए तब यह परिवार शव को लेकर वाराणसी के मणिकर्णिका घाट आया, जहां दाह संस्कार किया गया। अब यह परिवार वाराणसी से घर वापसी की यात्रा पर है।
विज्ञापन


कुंभ स्नान करने गया था परिवार
जानकारी के मुताबिक औरंगाबाद के ओबरा प्रखंड के पकड़ी गांव के रमेश शर्मा सपरिवार कुंभ स्नान करने प्रयागराज गए थे। वही भगदड़ में यह परिवार तो बच गया लेकिन वापसी में ट्रेन में बैठते उनकी 60 वर्षीया पत्नी की तबीयत बिगड़ी और हार्ट अटैक से मौत हो गई। मौत के बाद ही इस परिवार को दुश्वारियां झेलनी पड़ी। मृतका के परिवार के बेटे-बहू आलोक शर्मा और गायत्री देवी ने कहा कि महाकुंभ मेले में परिवार से बिछुड़ने और मिलने की कहानी तो अपने पुरखों से सुनी है लेकिन उनके साथ जो हुआ, वे भूल नहीं सकते हैं। उन्होंने अपने परिवार के सदस्य को खोया है। यह दुःखभरी कहानी उन्हे जीवन भर याद रहेगी। इधर इस खबर के गांव में पहुंचते ही पूरा गांव मातम में है। गांव में मातम पसरा है। हर किसी की आंखें नम है। परिवार के अन्य सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed