फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Attempt to kill a tea shopkeeper by burning him alive in Saharsa, condition critical; Bihar police

Bihar News: दुकानदार को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश; उधार देने से मना किया था, पेट्रोल छिड़क लगा दी आग

Sat, 05 Oct 2024 11:09 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 05 Oct 2024 11:09 PM IST
सार

पत्नी ने उसके पति को जलाकर मारने की कोशिश की गई। आननफानन में वह बस स्टैंड पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पति को इलाज के लिए अस्पताल लाया। पति की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
Bihar News: Attempt to kill a tea shopkeeper by burning him alive in Saharsa, condition critical; Bihar police
चाय दुकानदार का इलाज चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिला मुख्यालय के बस स्टैंड में बदमाश ने चाय दुकानदार पर पेट्रोल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया। घटना शनिवार की है। आग से जख्मी चाय दुकानदार का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जख्मी खगड़िया जिला निवासी और शहर के इस्लामिया चौक पर रहने वाले खगेश चौधरी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। गुस्साए लोगों के भाग रहे आरोपी को खदेड़ कर को पकड़ लिया। 
विज्ञापन

 

इधर, पीड़ित चाय दुकानदार की पत्नी वंदना झा ने बताया कि वह एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। जानकारी मिली कि उसके पति को किसी ने जला दिया है। इसके बाद वह बस स्टैंड पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी हालत में पति को इलाज के लिए अस्पताल लाया। इसी दौरान किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। 

विज्ञापन

 

इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसकी पहचान बस स्टैंड निवासी दिनेश मल्लिक के रूप में हुई। वंदना झा ने बताया कि दिनेश मल्लिक दुकान से चाय सहित अन्य सामान उधार लेता था लेकिन पैसा नहीं दे रहा था। उसके ऊपर उधर का 15 हजार रुपए हो गया था। शनिवार को वह फिर उधर लाने आया तो मेरे पति ने माना कर दिया। जिस पर वह पीछे से आया और मेरे पति के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। पुलिस से अपील है वह आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed