फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Attack on police team in Saharsa, two inspectors injured; Had gone to catch criminals; Kosi Range

Bihar Police: डीआईजी शिवदीप लांडे के इलाके में पुलिस टीम पर हमला, दो दारोगा घायल; अपराधियों को पकड़ने गए थे

Sun, 10 Dec 2023 08:49 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 10 Dec 2023 08:49 AM IST
सार

कोसी रेंज में आने वाले सहरसा जिले के बैजनाथपुर ओपी क्षेत्र के खोजरी गांव में शनिवार रात को पुलिस टीम अपराधियों को पकड़ने गई थी। इसी क्रम में अपराधियों ने हमला बोल दिया। इसमें दो पुलिस पदाधिकारी घायल हो गए।

विज्ञापन
Bihar News: Attack on police team in Saharsa, two inspectors injured; Had gone to catch criminals; Kosi Range
क्राइम (काल्पनिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वह पुलिस पर भी हमला करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बार तो हद ही कर दी। बिहार के सिंघम कहे जाने वाले डीआईजी शिवदीप लांडे के क्षेत्र (कोसी) में ही पुलिस टीम पर हमला कर दिया। कोसी रेंज में आने वाले सहरसा जिले के बैजनाथपुर ओपी क्षेत्र के खोजरी गांव में शनिवार रात को पुलिस टीम अपराधियों को पकड़ने गई थी। इसी क्रम में अपराधियों ने हमला बोल दिया। इसमें दो पुलिस पदाधिकारी घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


एसआई रैंक के पदाधिकारी हैं दोनों
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती करवाया। एसपी उपेन्द्र वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला हुआ है। इसमें एसआई रैंक के दो पदाधिकारी घायल हुए हैं। दोनों का इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पर हमला करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीम अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 
विज्ञापन


अपराधियों को पकड़ने गए थे, अचानक हुआ हमला
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बैजनाथपुर ओपी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खोजरी गांव में अपराधी छिपे हैं। सूचना के आलोक में ओपी प्रभारी अरमोद कुमार और एसआई अरुण कुमार दलबल के साथ छापेमारी करने गए थे। इसी दौरान अपराधियों ने उनपर हमला कर दिया। इसमें दोनों घायल हो गए। आननफानन में दोनों जख्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा अस्पताल पहुंचे और घायलों मुलाकात की। एसपी ने फौरन अपराधियों की गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने हमले में आत्मरक्षा के लिए हवाई फायरिंग भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed