फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News; Argument between Lalan Singh and Ashok Choudhary in JDU office; Jamui, Barbigha, Nitish Kumar

Bihar: सीएम नीतीश कुमार की पार्टी में तनाव, जदयू कार्यालय में इस बात को लेकर ललन सिंह-अशोक चौधरी में कहासुनी

Mon, 25 Sep 2023 06:20 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 25 Sep 2023 06:20 PM IST
सार

 जदयू कार्यालय में पार्टी के नेताओं के बैठक के बाद दोनों वरीय नेताओं के बीच कहासुनी हो गई। सूत्रों का कहना है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास एक विधायक ने मंत्री अशोक चौधरी के खिलाफ शिकायत की थी। 

विज्ञापन
Bihar News; Argument between Lalan Singh and Ashok Choudhary in JDU office; Jamui, Barbigha, Nitish Kumar
ललन सिंह और अशोक चौधरी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विपक्षी एकता के अगुवा रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के दो बड़े नेताओं को बीच कहासुनी की खबर वायरल हो रही है। दो दिग्गज नेताओं को बीच की बहस चर्चा ने बिहार की सियायत में गरमाहट ला दी है। यह नेता कोई और बल्कि सीएम नीतीश कुमार के करीबी और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी हैं। सूत्रों की मानें तो जदयू कार्यालय में पार्टी के नेताओं के बैठक के बाद दोनों वरीय नेताओं के बीच कहासुनी हो गई। हालांकि, इस मामले में जदयू पार्टी की ओर से अब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास एक विधायक ने मंत्री अशोक चौधरी के खिलाफ शिकायत की थी। इस पर ललन सिंह ने अशोक चौधरी से पूछा कि आप जमुई या बरबीघा किससे पूछकर जाते हैं। इस अशोक चौधरी ने कहा कि आप कौन हैं? इसके बाद दोनों नेताओं के बीच बहस हो गई। बैठक के बाद ललन सिंह ने अशोक चौधरी को कहा कि वह जमुई और बरबीघा की राजनीति में बार-बार दखल ना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात की शिकायत जदयू के विधायक ने ललन सिंह से की
सूत्रों की मानें तो ललन सिंह का कहना था कि अशोक चौधरी को जमुई के प्रभारी मंत्री पद से हटाया जा चुका है फिर भी वह बार-बार जमुई क्यों जा रहे हैं? इस बात की शिकायत जदयू के विधायक ने ललन सिंह से की। कहा यह भी जा रहा है कि बरबीघा के विधायक सुदर्शन ने पार्टी नेतृत्व से मंत्री अशोक चौधरी की शिकायत भी की है।

मंत्री अशोक चौधरी भड़क गए
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की बात सुनकर मंत्री अशोक चौधरी भड़क गए। उन्होंने कहा कि वह कौन होते हैं कहीं जाने से रोकने वाले। अशोक चौधरी ने कहा कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताकर और पूछ कर जाते हैं। इसके बाद ललन सिंह और अशोक चौधरी के बीच बहस और तीखी बहस होने लगी। इसके बाद पार्टी के अन्य नेताओं के बीच-बचाव के बाद दोनों शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed