फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Anganwadi assistant died in Nalanda, sudden accident happened while was getting down from train.

Bihar News : नालंदा में आंगनबाड़ी सहायिका की मौत, ट्रेन से उतर रही थी, अचानक ऐसा हुआ

Mon, 27 Nov 2023 04:54 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 27 Nov 2023 04:54 PM IST
सार

23 नवंबर को सुषमा कुमारी की बहन की शादी थी। इसी सिलसिले में वह बिहार शरीफ के पंडितपुर आई हुई थी। जहां आज मीटिंग में शामिल होने के लिए बख्तियारपुर गई थी और घर के साफ-सफाई करने के लिए वह वापस लौट रही थी।

विज्ञापन
Bihar News: Anganwadi assistant died in Nalanda, sudden accident happened while was getting down from train.
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में सोमवार को चलती ट्रेन से उतरने के दौरान प्लेटफार्म पर गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मामला राजगीर बख्तियारपुर रेलखंड के पावापुरी रेलवे हाल्ट पर की है। मृतका की पहचान पटना जिला के सकसोहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्जनचक गांव निवासी पवन कुमार की पत्नी सुषमा कुमारी (30) के रूप में किया गया है।

विज्ञापन


आंगनबाड़ी में सहायिका के पद पर कार्यरत थी
सुषमा कुमारी के भाई ने बताया कि सुषमा कुमारी दुर्जनचक गांव में आंगनबाड़ी में सहायिका के पद पर कार्यरत थी। मीटिंग में शामिल होने के लिए वह ट्रेन पकड़कर सोमवार को बख्तियारपुर गई थी। जहां से श्रमजीवी ट्रेन पकड़ कर बिहारशरीफ लौट रही थी। लौटने के दरमियान बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन पर भीड़ होने के कारण नहीं उतर सकी। और पावापुरी रेलवे हाल्ट पहुंच गई जहां ट्रेन स्लो हुई तो उतरने का प्रयास की और यह हादसा हो गया।
विज्ञापन


ट्रेन से उतरने के दौरान हादसा हुआ
दरअसल, 23 नवंबर को सुषमा कुमारी की बहन की शादी थी। इसी सिलसिले में वह बिहार शरीफ के पंडितपुर आई हुई थी। जहां आज मीटिंग में शामिल होने के लिए बख्तियारपुर गई थी और घर के साफ-सफाई करने के लिए वह वापस लौट रही थी। तभी यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बिहारशरीफ रेल थानेदार ने बताया कि चलती ट्रेन से उतरने के दौरान यह हादसा हुआ है। घटना की सूचना पर तत्काल जीआरपी पुलिस पावापुरी रेलवे हाल्ट पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। यूडी केस दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed