फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Alumni Meet 1994 Patliputrinas batch Sir GD Patliputra High School Patna news All Season Resort

Alumni Meet 94 : Patliputrinas बैच के पूर्ववर्ती छात्रों ने मचाया धमाल, तीस साल पुरानी यादें हुई ताजा

Thu, 26 Dec 2024 10:58 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 26 Dec 2024 10:58 PM IST
सार

Alumni :  सालों बाद सभी एक साथ स्कूल में तो थे पर आज न तो क्लास की कोई चिंता थी और न टिफिन की लड़ाई और न टीचर्स के डांट का भय। वो ही स्कूल. वो ही दोस्त बस बदले थे तो चेहरे जो उम्र के साथ साथ बदलते गए।

विज्ञापन
Bihar News : Alumni Meet 1994 Patliputrinas batch Sir GD Patliputra High School Patna news All Season Resort
एलुमनी मीट। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना के सर जीडी पाटलिपुत्र हाई स्कूल में एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्कूल के वर्ष 1994 के छात्र छात्राओं ने किया। मौके पर सभी अपने परिवार जनो के साथ कार्यक्रम में उपस्थित हुए और स्कूल के पुराने दिनों को याद किया। सालों बाद सभी एक साथ स्कूल में तो थे पर आज न तो क्लास की कोई  चिंता थी और न टिफिन की लड़ाई और न टीचर्स के डांट का भय।  वो ही स्कूल. वो ही दोस्त बस बदले थे तो चेहरे जो उम्र के साथ साथ बदलते गए... लेकिन फिर जब दोस्त के सामने आये तो पहचानने मे देर भी नहीं लगी.... सभी फिर से वही पुराने दिनों मे खो गए और यादों बातों की महफ़िल देर शाम तक गुलजार रही।

विज्ञापन


प्रार्थना से हुई कार्यक्रम की शुरुआत 
 पटना के आल सीजन रिसोर्ट मे आयोजित Patliputrinas 94 के इस कार्यक्रम मे करीब डेढ़ सौ पूर्ववर्ती छात्र अपने परिवार के साथ संग जुटे। वैसे तो 1994 बैच के ये छात्र पूर्व मे भी मिलते रहे है लेकिन इस बार कई ऐसे चेहरे थे जो पहली बार शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत तीस साल पहले स्कूल के मैदान मे की जाने वाली उस प्रार्थना से हुई, जो सभी करते थे। अंतर बस ये था कि तब अकेले बचपन के दिन थे और आज साथ मे पत्नी और बच्चे थे। कार्यक्रम के दौरान सभी दोस्तों ने खूब मस्ती की।
विज्ञापन

 

Bihar News : Alumni Meet 1994 Patliputrinas batch Sir GD Patliputra High School Patna news All Season Resort
एलुमनी मीट। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका 
 मंच का संचालन अजय झा और कुणाल ने किया। अपनी पत्नी के साथ मंच पर आये दोस्तों ने पुरानी यादो को साझा किया। आयोजन के अध्यक्ष अंजनी सिन्हा और कोषाध्यक्ष अभिषेक सोनू ने सभी दोस्तों का स्वागत किया।

...और भावनाओं का बह चला समंदर 
कई साल गुजर जाने के बाद सभी एक-दूसरे से मिलकर भावुक हो गए। उसके बाद छात्र जीवन की यादों को ताजा करने का सिलसिला शुरू हो गया। महिलाओ और बच्चों ने भी खूब मस्ती की। मौके पर आये जनता दल यूनाइटेड के महासचिव छोटू सिंह, डॉ ब्रजेश, करन देव, मधुरेश,गौरव, अमिताभ ओझा, आलोक, रंजीत, नीलेश, आशुतोष, राकेश, दीपक, दिपेन्द्र, उदय, राजीव, रजनीश सहित सभी साथियो ने पुराने दिनों के संस्मरण सुनाये। सभी ने साथ प्रण लिया कि चाहे परिस्थिति कैसी भी हो हर दोस्त साथ रहेंगे। कार्यक्रम मे कई दोस्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े थे जो परदेश मे होने के कारण कार्यक्रम मे शामिल नहीं हो पाए थे। कार्यक्रम देर रात तक चला। .इस दौरान स्वादिष्ट व्यंजन तो था ही बच्चों ने भी खूब बवाल काटा। इसके बाद सभी विदा तो हुए लेकिन इस वादे के साथ की अगली बार और जोश और उत्साह के साथ जुटेंगे। कुल मिलाकर यह मिलन समारोह में न सिर्फ पुरानी यादें ताजा हुई, बल्कि इससे उम्मीद और विश्वास का नया आकाश भी गढा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed