{"_id":"65aa51e9018a0d480b02aeb3","slug":"bihar-news-advocate-died-in-collision-between-auto-rickshaw-and-pickup-road-blocked-bihar-police-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : अधिवक्ता की मौत पर बवाल, कोर्ट में धरने पर बैठे सारे वकील; सड़क हादसे हुई मौत के बाद सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : अधिवक्ता की मौत पर बवाल, कोर्ट में धरने पर बैठे सारे वकील; सड़क हादसे हुई मौत के बाद सड़क जाम
Fri, 19 Jan 2024 04:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:11 PM IST
सार
Bihar : सड़क हादसे में एक अधिवक्ता की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। डीएम को बुलाने की मांग पर वेलोग अड़े रहे।
विज्ञापन
सड़क पर बैठे अधिवक्ता
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैमूर में ऑटो रिक्शा और बोलेरो की टक्कर में एक अधिवक्ता की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से सभी घायलों को बनारस रेफर कर दिया गया। मामला भभुआ-मोहनियां पथ सेमरियाँ के पास की है। घटना के बाद आक्रोशित अधिवक्ताओं ने भभुआ कचहरी के पास घंटों सड़क जाम रखा। मृतक अधिवक्ता भभुआ सिविल कोर्ट के अमरेंद्र कुमार पांडेय थे, जबकि भभुआ निवासी विशाल कुमार आर्य, उनकी पत्नी दीपाली आर्य, सुनील माली और परमेश्वर दयाल साह गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
भभुआ से मोहनिया जाने के क्रम में हुई घटना
घटना के संबंध में वकीलों का कहना है कि सभी लोग भभुआ से ऑटो रिक्शा में बैठकर मोहनिया जा रहे थे। तभी सेमरियां के पास भभुआ मोहनिया पथ में मोहनिया के तरफ से आ रहे पिकअप और ऑटो रिक्शा में जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में ऑटो रिक्शा में बैठे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गये, जहां इलाज के दौरान वकील अमरेंद्र कुमार पांडे की मौत हो गई। अन्य घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक उन सभी को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर बनारस रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इन मांगों पर अड़े रहे वकील
घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे अधिवक्ताओं ने तेज रफ्तार के खिलाफ विरोध करते हुए भभुआ कचहरी के पास सड़क जाम कर घंटो प्रदर्शन किया। वकील डीएम को बुलाने की मांग करने लगे। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी वहां पहुंच गई। वकीलों की मांग थी कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे जो ऑटो रिक्शा चलाते हैं, प्रशासन उन पर तुरंत रोक लगाये और बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वाले चालकों की जांच कर उनपर तुरंत कार्रवाई हो। साथ ही मृतक के परिजन को सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता तत्काल दिए जाएं।
विज्ञापन