Bihar News: 1200 से ज्यादा मतदाता होने पर बनाया जाएगा अतिरिक्त मतदान केंद्र, BLO का तबादला नहीं होगा
दरभंगा के जिलाधिकारी ने कहा कि 16 ऐसे मतदान केंद्र है जहां से कुछ दूरी पर उपयुक्त सरकारी भवन में नया मतदान केंद्र बनाना पड़ेगा। इसकी सूची हमलोग राजीनीतिक दलों को देंगे उनकी सहमति के बाद चुनाव आयोग को सहमति के लिए भेजेंगे।
विस्तार
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में दरभंगा जिला प्रशासन पूरी तरह से जुट गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कौशल कुमार ने योग्य मतदाता सूची से वंचित न हों और अयोग्य मतदाता सूची में शामिल न हो सके इसके लिए मतदाता सूची को शुद्ध करना जरूरी है। उन्होंने कहा जिस मतदान केंद्र पर बारह सौ से ज्यादा मतदाता होंगे, वहां वैकल्पिक व्यवस्था कर दूसरा मतदान केंद्र बनाया जायेगा।
किसी भी बीएलओ का तबादला नहीं किया जाएगा
डीएम ने कहा कि किसी भी बीएलओ का तबादला नहीं किया जाएगा। सभी बीएलओ सक्रिय होकर निर्वाचन कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य को पूरा करें। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, बिहार में 25 जून से 27 जुलाई 2025 तक विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) किया जाएगा। इसका उद्देश्य है कि बिहार के सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जुटा होना चाहिए और अपात्र मतदाता के नाम मतदाता सूची से हटा दिया जाय। यह प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए।
पिता के मृत्यु प्रमाण पत्र पर नौकरी लेने की कोशिश कर रहा था बेटा, DM ने पकड़ा; अब मां-बेटे पर होगा केस
702 मतदान केंद्रों पर 1200 से ज्यादा मतदाता
डीएम कौशल कुमार ने कहा कि जिले में 702 मतदान केंद्रों पर 1200 से ज्यादा मतदाता होने की सूची है। पहले तो यहां के मतदाता को एडजस्ट करने की कोशिश की जा रही है। इन मतदान केन्दों पर वैकल्पिक मतदान केंद्र बनाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि नए वैकल्पिक मतदान केंद्र को नजदीक में बनाया जाय।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.