फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Action against farmer for burning stubble in the field in Darbhanga; Agriculture Secretary, Sanja

Bihar News: कृषि सचिव हाईवे से गुजर रहे थे, खेत में पराली जलते देखा तो इतने किसानों पर कर दी बड़ी कार्रवाई

Tue, 17 Dec 2024 10:15 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 17 Dec 2024 10:15 PM IST
सार

कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल पटना से दरभंगा होते हुए सहरसा जा रहे थे। इस दौरान NH 27 किनारे लोआम गांव के खेत में पराली जलते देखा। उन्होंने फौरन जिला कृषि पदाधिकारी को फोन लगाया और ऐसा करने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन
Bihar News: Action against farmer for burning stubble in the field in Darbhanga;  Agriculture Secretary, Sanja
पराली जलाने के बाद कार्रवाई करने पहुंचे कृषि विभाग के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब बिहार में पराली जलाने के मामले बड़ी कार्रवाई की गई है। दरभंगा में कृषि विभाग के सचिव संजय अग्रवाल के निर्देश पर सदर थाना क्षेत्र के लोआम गांव में किसानों द्वारा खेत मे पराली जलाने के मामले में तीन किसानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। उनके कृषि रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी है। इस कार्रवाई के बाद अब इन तींनो किसानों को अगले पांच वर्षों तक कोई भी सरकारी कृषि सुविधा नहीं मिल पाएगी। 

विज्ञापन


खेत में पराली जलाई जा रही थी
बताया जाता है कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल पटना से दरभंगा होते हुए सहरसा जा रहे थे। इस दौरान NH 27 किनारे सदर थाना क्षेत्र के लोआम गांव के खेत में पराली जलाई जा रही थी। यह देखते ही उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी विपिन बिहारी सिन्हा को फोन करके पराली जलाए जाने की जानकारी देते हुए सम्बंधित किसानों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। कृषि सचिव के दरभंगा पहुंचने की जानकारी मिलते ही कृषि विभाग के उपनिदेशक संजयनाथ तिवारी सहित तमाम पदाधिकारी आननफानन में लोआम पहुंचे और मामले की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी किसान कैलाश प्रसाद बैरोलिया ,राजेन्द्र कुमार एवं मकसूद आलम का कृषि रजिस्ट्रेशन को रद्द कर दिया है। इस कार्यवाई के बाद इलाके के किसानों के बीच हड़कम्प मच गया है। 
विज्ञापन


कृषि रजिस्ट्रेशन को रद्द कर दिया गया है
जिला कृषि पदाधिकारी विपिन बिहारी सिन्हा ने बताया कि लोआम गांव के तीन किसानों पर कृषि रजिस्ट्रेशन को रद्द कर दिया गया है। अब इन तीनों किसानों को अगले पांच वर्षों तक कोई भी सरकारी कृषि सुविधा का लाभ नहीं मिल पायेगा। उन्होंने पूरे जिले के किसानों से अपील की है कि कोई भी किसान खेतों में पराली को नहीं जलावें। अगर जलाते हुए पकड़े गए तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed