फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Action against 930 headmasters in Sitamarhi; Salary stopped, Education Department, KK Pathak

Bihar Teacher : केके पाठक ने जाते-जाते यह क्या किया! एक साथ 930 हेडमास्टर के वेतन भुगतान पर रोक का आदेश

Fri, 01 Mar 2024 01:32 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 01 Mar 2024 01:32 PM IST
सार

डीपीओ सुभाष कुमार ने संबंधित हेडमास्टरों से प्रोफाइल इंट्री कार्य में उदासीनता पर कड़ी कहा है कि विभिन्न माध्यमों से बार-बार स्मारित कर 22 फरवरी तक अपने स्कूलों के बच्चों की आंकड़ों की प्रविष्टि का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया था। 

विज्ञापन
Bihar News: Action against 930 headmasters in Sitamarhi; Salary stopped, Education Department, KK Pathak
सीनियर आईएएस अधिकारी केके पाठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को लेकर चर्चा में रहने वाले केके पाठक के विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सीतामढी जिले में एक साथ 930 हेडमास्टरों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है। यह कार्रवाई  यू डायस पोर्टल पर विद्यार्थियों के प्रोफाइल (एसडीएमएस), इनरॉलमेंट प्रोफाइल, फैसिलिटी प्रोफाइल का इंट्री कार्य में कोताही बरतने पर की गई है। इन सभी 930 हेडमास्टरों का वेतन भुगतान पर रोक लगाने की अनुशंसा की गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


सभी हेड मास्टरों के वेतन को रोक दिया गया है
इस संबंध में डीपीओ सुभाष कुमार ने संबंधित हेडमास्टरों से प्रोफाइल इंट्री कार्य में उदासीनता पर नाराजगी जताई। कहा कि विभिन्न माध्यमों से बार-बार स्मारित कर 22 फरवरी तक अपने स्कूलों के बच्चों की आंकड़ों की प्रविष्टि का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया था।  साथ ही यह चेतावनी भी दी गई थी कि समय पर कार्य पूर्ण नहीं होने की स्थिति में संबंधित हेडमास्टर के वेतन स्थगित करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों की प्रविष्टि का कार्य पूर्ण नहीं किया गया
डीपीओ सुभाष कुमार ने कहा कि प्रोफाइल इंट्री कार्य में सहायता के लिए प्रखंड स्तर पर शिविर का आयोजन 24 से 26 फरवरी तक किया गया। बावजूद अब तक शत प्रतिशत स्कूलों के आंकड़ों की प्रविष्टि का कार्य पूर्ण नहीं किया गया है, इसे संबंधित एचएम के कार्य के प्रति लापरवाही माना गया है। डीपीओ ने कहा है कि आंकड़ों की प्रविष्टि का कार्य पूर्ण व समाप्त होने तक संबंधित हेडमास्टर का वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित करने की अनुशंसा स्थापना डीपीओ से की गई है। बतादे की जिले में स्टूडेंट का प्रोफाइल डायस पोर्टल पर इंट्री नहीं हो पाने की स्थिति में भारत सरकार से मिलने वाली विभिन्न प्रकार के अनुदान से जिला को वंचित होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed