{"_id":"65ac0acdf478ade81c0bfd75","slug":"bihar-news-accident-today-in-darbhanga-car-crushed-five-people-many-serious-darbhanga-police-lathicharge-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरभंगा में लाठीचार्ज : पांच लोगों को कुचलते हुए पोल से टकराई कार, कई गंभीर; हादसे के बाद लोगों ने उतारा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरभंगा में लाठीचार्ज : पांच लोगों को कुचलते हुए पोल से टकराई कार, कई गंभीर; हादसे के बाद लोगों ने उतारा गुस्सा
Sat, 20 Jan 2024 11:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 20 Jan 2024 11:32 PM IST
सार
Bihar : शाम होते ही एक अनियंत्रित कार ने युवती समेत दो लोगों को रौंद दिया। भागने के क्रम में फिर तीन यानी कुल मिलाकर पांच लोगों को रौंद दिया। इस घटना में पुलिस पर भी हमले हुए, जिसके बाद फिर पुलिस ने भी लाठी चार्ज किये।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
दरभंगा में एक तेज रफ्तार कार ने पांच लोगों को रौंद दिया और फिर भागने के क्रम में बिजली पोल से टकरा गई। इस घटना में युवती समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं, जिनका डीएमसीएच में इलाज चल रहा है। इतना ही नहीं घटना के बाद बीच-बचाव करने आई पुलिस ने लोगों पर लाठी चार्ज कर दिया। पुलिस के इस रवैये पर स्थानीय लोग भड़क गये और पुलिस पर ही पथराव करने लगे। पुलिसकर्मियों पर हमले में दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गये। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पुलिस के बाद अपने गुस्से को कार पर उतारा। लोगों ने उस कार में तोड़ फोड़ करते हुए उसमें सवार लोगों की भी जमकर धुनाई की। घटना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के दोनार चौक के पास की है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया घटना का लाइव
घटना के संबंध में एक प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दरभंगा जंक्शन की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने दोनार चौक पेट्रोल पंप के सामने दोनार निवासी मनोज दास की पुत्री राखी कुमारी(14) और सुनील मंडल के पुत्र प्रिंस कुमार(16) को जोर से ठोकर मार दिया। ठोकर लगने के बाद कार सवार गाड़ी को तेजी से भगाने लगा। भागने के क्रम में कार ने बाइक सवार बहेड़ी थाना क्षेत्र के मौली गांव निवासी राहुल कुमार और रितिक कुमार को रौंदते हुए बिजली के खंभे से टकरा गया। इस घटना में कुल पांच लोग घायल हो गये। इस घटना में कार चालक भी घायल हो गया है। गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस पर भी हुआ हमला
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस वहां बीच-बचाव करने लगी। इस बात को देखते ही लोग भड़क गये और पुलिस पर पथराव करने लगे। लोगों के द्वारा किए गये इस पथराव से सिपाही गोविंद कुमार सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये। पथराव के विरोध में पुलिस ने भी उनपर लाठीचार्ज कर दिया। फिर घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ अमित कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद वहां की स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
कार चालक के नियंत्रण खोने से हुई घटना
घटना के संबंध में मौके पर मौजूद डीएसपी का कहना है कि कार चालक के द्वारा नियंत्रण खो देने के कारण चार लोगों को टक्कर मारते हुए खुद भी पोल से टकरा गया है। सभी घायलों का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।