फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : accident in Supaul, two dead, one in critical condition; collision between auto and bike

Bihar News : सुपौल में सड़क हादसे में दो की मौत, एक की हालत गंभीर; ऑटो और बाइक में भीषण टक्कर के बाद हुआ ऐसा

Mon, 16 Sep 2024 09:48 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 16 Sep 2024 09:48 AM IST
सार

राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना के मद्देनजर पुलिस आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया में जुट गई है। दो लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है।

विज्ञापन
Bihar News : accident in Supaul, two dead, one in critical condition; collision between auto and bike
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गद्दी चौक के समीप रविवार को ऑटो और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दो व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। घायल महिला की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है। उसे राघोपुर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मृतक की पहचान राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही वार्ड 8 निवासी 50 वर्षीय आलोक यादव और हुलास गांव निवासी 50 वर्षीय मुन्ना खां के रूप में हुई है।

विज्ञापन


इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया
वहीं घायल महिला की पहचान राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही वार्ड 8 निवासी 50 वर्षीय आलोक यादव की पत्नी 40 वर्षीय संजना देवी बताई जा रही है। गद्दी चौक से कुछ ही दूरी पर अवस्थित पुल के पास यह हादसा हुआ। हादसे के बाद खून से लथपथ दो पुरुष और एक महिला गंभीर अवस्था में पड़े हुए थे। इसी दौरान उस रास्ते से होकर गुजर रही डायल 112 की पुलिस गाड़ी से तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद आलोक यादव की गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई
वहीं मुन्ना खां नामक व्यक्ति को जांच पड़ताल कर मृत घोषित कर दिया गया। इसके अलावा 40 वर्षीय संजना देवी की स्थिति भी काफी गंभीर है। इधर, राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना के मद्देनजर पुलिस आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया में जुट गई है। दो लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed