{"_id":"64783fe61f848a515c02b875","slug":"bihar-news-a-speeding-vehicle-ran-over-two-people-riding-a-bike-in-khagaria-one-died-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: खगड़िया में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: खगड़िया में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा, एक की मौत
Thu, 01 Jun 2023 12:21 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:21 PM IST
सार
बिहार के खगड़िया जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में बाइक सवार दो लोगों में से एक की मौत हो गई। हादसा वाहन के तेज रफ्तार में होने के चलते हुआ है।
विज्ञापन
हादसे में एक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खगड़िया में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां बुधवार देर रात को एक बाइक चालक की एक तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। जबकि उसका एक मित्र बुरी तरह घायल हो गया है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान अलौली थाना क्षेत्र अंतर्गत दिघनी गांव के निवासी इंदल चौधरी के पुत्र सजीत कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायल की पहचान हुलचंद सदा के पुत्र आशुतोष कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि बुधवार देर रात को सजीत कुमार अपने मित्र आशुतोष कुमार के साथ अलौली के चातर पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल में तेल भराने जा रहा था। तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो मोटरसाइकिल को रौंदते हुए फरार हो गई। वाहन के चपेट में आने से सजीत कुमार की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, उसका मित्र आशुतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, घायल का ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। घायल की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस द्वारा घटना की सूचना परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए। गुरुवार सुबह चित्रगुप्तनगर थाना पुलिस द्वारा मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, सजीत कुमार के मृत्यु के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।