फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: 3 people died in a horrific accident in Patna, all three were going on a bike, speeding vehicle.

Bihar News : पटना में भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत, बाइक से जा रहे थे तीनों, तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा

Fri, 04 Oct 2024 10:23 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 04 Oct 2024 10:23 AM IST
सार

फतुहा थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। अचानक सामने से तेज रफ्तार ने रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Bihar News: 3 people died in a horrific accident in Patna, all three were going on a bike, speeding vehicle.
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पटना के फतुहा स्थित मकसूदपुर गांव में शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फतुहा थाने को दी। सूचना मिलते ही फतुहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों लोगों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


तेज रफ्तार वाहन ने तीनों को कुचल दिया
फतुहा थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह एक मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति पूरब दिशा की तरफ से आ रहे थे। अचानक सामने से आ रही एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार वाहन ने तीनों को कुचल दिया। इस हादसे में तीनों लोगों की मौत मौके पर ही हो गए। घटना के बाद वाहन तेजी से मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


ईंट खरीदने जा रहे थे तीनों
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान पिता गंगा राय 50 वर्ष, उनके पुत्र राहुल कुमार 25 वर्ष एवं अन्य एक ठेकेदार जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है, जो मकसूदपुर के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि तीनों एक ही मोटरसाइकिल से मकान बनाने के लिए ईंट खरीदने किसी भट्टे पर जा रहे थे। इसी क्रम में तेज रफ्तार वाहन ने मकसूदपुर के नजदीक तीनों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed