फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : 250 children ill after eating MDM in betia. Bihar news hindi.cm nitish kumar

Bihar News : मिड डे मील से 250 बच्चे बीमार, परिजनों ने कहा सरकारी स्कूल में हो रही लापरवाही

Fri, 08 Dec 2023 03:40 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 08 Dec 2023 03:40 PM IST
सार

Bihar News : विद्यालयों की स्थिति बेहतर करने के क्रम में एक बार फिर एमडीएम का भोजन ख्नाने से ल्कग्भ्ग 250 बच्चे बीमार हो गये। आननफानन में सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां सबका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Bihar News : 250 children ill after eating MDM in betia. Bihar news hindi.cm nitish kumar
अस्पताल में इलाजरत बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में एमडीएम भोजन खाने से 250 बच्चे बीमार हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के परसा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परसा बाबू टोला की है। सभी बीमार बच्चों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया में चल रहा है। परिजनों का कहना है कि एमडीएम खाने के बाद अचानक सभी बच्चों के पेट में दर्द होने लगा। आननफानन में सभी को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उन सभी बच्चों का इलाज चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन 250 बच्चों में कई बच्चों को इलाज कराकर घर भेज दिया गया है जबकि लगभग 35 बच्चों का इलाज अभी भी चल रहा है। एक की हालत ज्यादा गंभीर है।

विज्ञापन


अचानक मच गई भगदड़ 
ग्रामीणों का कहना है कि रोज की तरह शुक्रवार को भी सभी बच्चों को एनजीओ की तरफ से एमडीएम बांटा गया। सभी बच्चे भोजन कर लिए।भोजन  करने के बाद बच्चों के पेट में अचानक दर्द शुरू हो गया। बच्चे अपने अपने वर्ग के शिक्षक से शिकायत करना शुरू किया और देखते ही देखते विद्यालय में अफरातफरी का माहौल हो गया। यह बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर मुखिया शिवशंकर ठाकुर घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी जानकारी मझौलिया थानाध्यक्ष अभय कुमार और अस्पताल प्रबंधन को दी। तुरंत एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ी से बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाना शुरू किया, जिसमें विद्यालय के 152 बच्चों को शक के आधार पर जांच के लिए अस्पताल पहुंचाया गया और उनका इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन


बच्चों ने बताया आपबीती 
छात्र-छात्राए नंदनी कुमारी, ज्योति कुमारी, अंकिता कुमारी, चंदन कुमार, श्याम बाबू कुमार, अनीश कुमार, नंदनी कुमारी, नेहा कुमारी, रिंकू कुमारी, रोशनी कुमारी आदि ने बताया कि भोजन में चना का दाल और चावल था। इस खाना को खाते ही हम लोगों के पेट में अचानक दर्द होने लगा। दर्द इतना तेज था कि उसके उसे सहन करना मुश्किल हो रहा था तब हम लोगों ने इसकी शिकायत प्रधानाध्यापक कैसे की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग अलग पदाधिकारियों के अलग अलग बयान  
इस घटना को लेकर अलग अलग पदाधिकारियों ने अलग अलग बयान दिए। घटना के संबंध में सिविल सर्जन डॉक्टर श्रीकांत दुबे का कहना है कि 51 बच्चों का इलाज किया जा रहा है, जबकि परिजनों के कहने पर तीन बच्चों को जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण का कहना है कि 152 बच्चों ने एमडीएम किया था, जिससे कुछ बच्चों के पेट में दर्द होने लगा। विद्यालय के सभी बच्चे घबड़ाने लगे। घबड़ा रहे उन सभी बच्चों की जांच सीएचसी मझौलिया में किया गया। डीईओ ने बताया कि यह जांच का विषय है, मामले की जांच कराई जाएगी। फुड को रख लिया गया है। इस लैब में भेजा जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया के डॉक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि लगभग 152 बच्चे इलाज के लिए आए हुए थे, जिसमें सभी की स्थिति सामान्य है। मात्र 51 बच्चों की स्थिति विशेष रूप से गड़बड़ थी, जिसमें तीन की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बाकि बच्चे अपने अपने घर चले गए। तीन बच्चों को बेतिया जीएमसीएच परिजनों के कहने पर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूनम कुमारी इस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed