फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: 17 including Lalu Prasad and Tejashwi Yadav summoned in Land for Job case, Rouse Avenue Court

Bihar: लैंड फॉर जॉब केस में लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव समेत 17 को समन, डिप्टी सीएम बोले- यह सब चलते रहता है

Fri, 22 Sep 2023 12:15 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 22 Sep 2023 12:15 PM IST
सार

Lalu Yadav: दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट  के इस आदेश के बाद लालू प्रसाद और उनके बेटे तेजस्वी यादव समेत सभी 17 आरोपियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन लोगों को इस मामले में जमानत लेनी पड़ सकती है।

विज्ञापन
Bihar News: 17 including Lalu Prasad and Tejashwi Yadav summoned in Land for Job case, Rouse Avenue Court
लालू यादव और तेजस्वी यादव(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके छोटे बेटे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब केस में लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव समेत सभी 17 आरोपियों को समन जारी किया है। कोर्ट ने इन सभी आरोपियों को 4 अक्टूबर को हाजिर होने का निर्देश दिया है। कानून के जानकारों का कहना है कि कोर्ट के इस आदेश के बाद लालू प्रसाद और उनके बेटे तेजस्वी यादव समेत सभी 17 आरोपियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन लोगों को इस मामले में जमानत लेनी पड़ सकती है। 

विज्ञापन


वहीं कोर्ट ने तेजस्वी यादव के खिलाफ दायर की गई चार्जशीट पर भी संज्ञान लिया है। इस चार्जशीट मे पहली बार तेजस्वी यादव को सीबीआई ने आरोपी बनाया है। वहीं शुक्रवार को पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने इस मामले पर कहा कि यह सब चलते रहता है। यह कोई पहला या आखिरी मामला नहीं है। बता दें कि इससे पहले जो सुनवाई हुई थी उसमें सीबीआई की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के खिलाफ केस चलाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। लालू प्रसाद और अधिकारियों के खिलाफ जांच करने अनुमति गृह मंत्रालय की ओर से दे दी गई है। 
विज्ञापन


3 जुलाई को तेजस्वी के खिलाफ सीबीआई ने चार्ज सीट दाखिल की थी
बता दें कि सीबीआई ने 3 जुलाई को तेजस्वी के खिलाफ चार्ज सीट दाखिल की थी। इस मामले में 12 सितंबर को राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव के खिलाफ और 21 सितंबर को तीन अधिकारियों के खिलाफ गृह मंत्रालय से अनुमति मिलने की सूचना दी थी। इसके बाद राउस एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए 22 सितंबर की तिथि निर्धारित की थी। वहीं इससे पहले 8 अगस्त को इस मामले में सुनवाई होनी थी जो टल गई थी। फिर इसे बढ़कर 12 सितंबर किया गया, जिसे कोर्ट ने फिर 21 सितंबर तक टाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में दिखे लालू
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में दिखे थे। उन्होंने राबड़ी आवास पर लौंडा नाच का आयोजन करवाया था जिसमें राजद के कई नेता मौजूद थे। उन लौंडा नाच देखने के लिए शिवानंद तिवारी, अब्दुल बारी सिद्दीकी, जयप्रकाश यादव के अलावा कई दूसरे विधायक भी मौजूद थे। इतना ही नहीं वहां लालू के बड़े बेटे मंत्री तेज प्रताप यादव भी लालू के साथ दिखे। इस कार्यक्रम के दौरान राबड़ी आवास पर लिट्टी चोखा के भोज का भी आयोजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed