फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: NCP split the jdu-rjd aliance

बिहारः चुनाव से पहले नीतीश-लालू को बड़ा झटका

Mon, 17 Aug 2015 12:43 PM IST
Updated Mon, 17 Aug 2015 12:43 PM IST
विज्ञापन
Bihar: NCP split the jdu-rjd aliance

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने बिहार में महागठबंधन से अलग होने का फैसला किया है। पार्टी के महासचिव और सांसद तारिक अनवर ने रविवार को पटना में एक प्रेस कांफ्रेंस में यह घोषणा की।

विज्ञापन


बिहार में महागठबंधन में जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस शामिल हैं, इस गठबंधन ने बीते बुधवार सीट बंटवारे की घोषणा की थी।

महागठबंधन से अलग होने की वजहों के बारे में तारिक अनवर ने बीबीसी को फोन पर बताया, ''सीट बंटवारे में एनसीपी को नज़रअंदाज करते हुए एकतरफ़ा फ़ैसले लिए गए, इससे हम मायूस थे।''

विज्ञापन

'नहीं चाहिए मुस्लिम चेहरा'

Bihar: NCP split the jdu-rjd aliance

तारिक अनवर के मुताबिक महागठबंधन ने ऐसा इस कारण किया क्योंकि शायद उसे एनसीपी की मदद और किसी मुस्लिम चेहरे की जरूरत नहीं है। जुलाई में बिहार विधान परिषद की 24 सीटों के चुनाव में एनसीपी महागठबंधन का हिस्सा थी। वहीं 2014 का लोकसभा चुनाव उसने आरजेडी और कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ा था।

एआईएमआईएम लड़ेगा चुनाव
बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सियासी हलचल हर दिन तेज़ होती जा रही है। रविवार को ही ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी एआईएमआईएम के प्रुमख और सांसद असदउद्दीन ओवैसी ने किशनगंज में रैली कर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की।

दूसरी ओर राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी ने एनडीए में 67 सीटों की मांग की है. पार्टी नेता और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को वैशाली ज़िले के लालगंज में पार्टी का दावा दोहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed