{"_id":"5dca23f88ebc3e5b4e11fdfb","slug":"bihar-nalanda-three-children-drowned-while-taking-a-dip-in-a-river-on-kartik-poornima-in-pavapuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने गए 10 लोगों की मौत, दो लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने गए 10 लोगों की मौत, दो लापता
Tue, 12 Nov 2019 08:48 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 12 Nov 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान करने गए 10 लोगों की अलग अलग हादसे में मंगलवार को मौत हो गई तथा दो अन्य लापता बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन विभाग से मंगलवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नवादा एवं नालंदा जिले में तीन—तीन व्यक्तियों, औरंगाबाद, पश्चिम चंपारण और सीतामढ़ी में एक-एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र में सेखोदेवरा सूर्य मंदिर के तालाब में डूबने से दो युवतियों सहित तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
कौआकोल थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मृतकों के नाम अनुराधा कुमारी, शिल्पी कुमारी और अविनाश कुमार हैं।
उन्होंने बताया कि पूर्णिमा के अवसर पर तालाब में नहा रही दोनों लड़कियां जब डूबने लगीं तो वहां मौजूद जमुई जिले के अलीगंज प्रखण्ड में शिक्षक पद पर कार्यरत अविनाश ने उन्हें बचाने की कोशिश की। लेकिन अविनाश की भी डूबने से मौत हो गई। मनोज ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नालंदा जिला के पावापुरी पुलिस चौकी के घोसरवा गांव के समीप से गुजर रही सकरी नदी में स्नान करने गयी तीन युवतियों की डूबने से मौत हो गई। पावापुरी पुलिस चौकी प्रभारी प्रभा कुमारी ने बताया कि मृतकों के नाम अंशु कुमारी, सोनम कुमारी और प्रीति कुमारी हैं।
उन्होंने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल लाया गया है। सीतामढ़ी जिला के बैरगनिया ढेंग के समीप से गुजर रही में बागमती नदी में नहा रहे एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। दो अन्य व्यक्ति लापता बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश एसडीआरएफ द्वारा जारी है।
औरंगाबाद और पश्चिम चंपारण में भी एक—एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। पटना और सारण जिला के बीच पानापुर के पास डूबने से एक व्यक्ति की मौत की सूचना है।