फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Muzaffarpur Indoor Sports Complex Theft, run Away With Handle and Basin

Bihar: बिहार में चोरों के हौसले बुलंद, मुजफ्फरपुर में खेल कॉम्प्लेक्स के हैंडल-बेसिन तक उखाड़ ले गए

Sat, 20 Aug 2022 09:13 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 20 Aug 2022 09:13 AM IST
सार

बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस ने कहा है कि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चोरी की शिकायत मिलने के बाद चोरों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar Muzaffarpur Indoor Sports Complex Theft, run Away With Handle and Basin
बिहार पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

बिहार में  हत्या के बाद अब चोरी की खबरें भी आने लगी हैं। ताजा मामला है मुजफ्फरपुर का जहां  सिकंदरपुर स्थित इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित खेल भवन में चोरों ने 12 हैंडल, 16 कब्जा एवं बाथरूम का चार बेसिन, 27 नल व 12 एंगल को उखाड़कर फरार हो गए। इस मामले को लेकर जिला खेल कार्यालय के कार्यपालक सहायक मंजीत कुमार ने नगर थाने में शुक्रवार को इसकी प्राथमिकी कराई है। प्राथमिकी के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


तीन दिन पहले  हुई थी स्टेडियम में चोरी
दर्ज प्राथमिकी में जिला खेल कार्यालय के कार्यपालक सहायक मंजीत कुमार ने बताया है कि कला संस्कृति एवं युवा विभाग के अंतर्गत नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला भवन का 17 अगस्त की सुबह छह बजे केयर टेकर नीरज कुमार द्वारा निरीक्षण किया जा रहा था। इसी क्रम में देखा गया कि खेल भवन की सीढ़ी घर का दरवाजा खुला है। भवन के अंदर से कई सामान चोरी की जा चुकी है। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने  12 हैंडल, 16 कब्जा एवं बाथरूम का चार बेसिन, 27 नल  तक चोरी कर ली

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed