फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Murder of a young man who came to the wedding ceremony, there was a dispute in the dance program

Bihar : शादी समारोह आए युवक का मर्डर, डांस प्रोग्राम में हुआ विवाद; अपराधियों ने सीने में दागी गोली

Sat, 03 Jun 2023 12:19 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 03 Jun 2023 12:19 PM IST
सार

दिनेश यादव नाच प्रोग्राम देखने के लिए बैठा था। अचानक अपराधियों से विवाद हुआ। देखते ही देखते दिनेश यादव के सीने में गोली मार दी गई। मौके पर मौजूद ग्रामीण और परिजनों द्वारा जख्मी हालत में उसे सदर अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Bihar: Murder of a young man who came to the wedding ceremony, there was a dispute in the dance program
दिनेश कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के आरा में शादी समारोह में डांस प्रोग्राम के दौरान हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना संदेश थाना क्षेत्र के चैता टोला गांव में हुईहै। मृतक की पहचान बिंदेश्वरी यादव के 27 वर्ष पुत्र दिनेश कुमार के रूप में हुई है। मृतक के भाई रंजीत यादव ने बताया कि गांव के ही बिंदा यादव की बेटी की शादी थी। बारात बगुअई नारायनपुर से आया था। खूब धूम-धाम से शादी हो रही थी। इसी बीच जनवासा में पास के गांव रामपुर के 4-5 लड़के आकर डांस देखने लगे और डांसर को परेशान करने लगे। माहौल बिगड़ने लगा तो गांव के लोगों एकत्रित हो उनका विरोध किया और वापस जाने को कहा। लेकिन, वह लोग गांव के लोगों से उलझ गए और ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे।इसमें मेरे भाई को गोली लग गई।

विज्ञापन


गोली लगने के बाद शादी समोरह में हुई अफरातफरी
सैकड़ों की भीड़ में गोली मारने वाले लड़के पास के गांव रामपुर के थे जो कि पहले भी आपराधिक घटना को अंजाम दे चुके हैं। मृतक के परिजनों ने इनका नाम मुनि, भुलावन, दीपक बताया। इसमें एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। यह सभी लड़के आए दिन आसपास में होने वाले नाच प्रोग्राम में पहुंच जाते है और अवैध हथियार से फायरिंग कर बल प्रदर्शन करते है।
विज्ञापन


सदर अस्पताल लाने के क्रम में हुई मौत
सामियाना (जनवासा) में दिनेश यादव डांस प्रोग्राम देखने के लिए बैठा था तब ही विवाद में गोली चलने लगी और बेकसूर दिनेश यादव के सीने में गोली लग गई। मौके पर मौजूद ग्रामीण और परिजनों द्वारा जख्मी हालत में उसे सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन, यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव से लेकर सदर अस्पताल तक चीख पुकार मच गया। दिनेश के जाने के बाद तीन छोटी बेटी और एक बेटा से पिता का साया छिन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed