फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar murder convict's daughter has jail wedding

उम्रकैद की सजा पाए कैदी ने जेल में रचाई बेटी की शादी

Tue, 21 May 2013 12:20 AM IST
बक्सर/एजेंसी
बक्सर/एजेंसी Updated Tue, 21 May 2013 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bihar murder convict's daughter has jail wedding
बक्सर के केन्द्रीय कारागार स्थित ओपेन जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी ने धूमधाम और पूरे रीति-रिवाज के साथ अपनी लाडली की शादी जेल में ही रचायी।
विज्ञापन


दहेज रहित इस शादी के गवाह ओपेन जेल में सजा काट रहे दर्जनों कैदी और उनके परिजन बने।

केन्द्रीय कारागार के ओपेन जेल में सजा काट रहे राजपुर थाने के सगरा निवासी जनार्दन कमकर को जेल में रहते हुए बिटिया सुनीता के हाथ पीले करने की चिंता सताने लगी।
विज्ञापन


इस दौरान उसने अपने चाचा भरत कमकर के सहयोग से बहुआरी गांव निवासी मंटु खरवार से शादी तय कर दी और इसके बाद शुरू हो गई ओपेन जेल से बिटिया की शादी की तैयारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को जनार्दन ने साथ रहने वाले अन्य कैदियों के साथ मिलकर केन्द्रीय कारागार स्थित ठोरा नदी के किनारे एक मंदिर में बिटिया सुनीता की शादी धार्मिक रीतिरिवाज के बीच धूमधाम के साथ संपन्न की।

दिन में आयोजित इस शादी समारोह में पहुंचे बारातियों ने  कैदियों द्वारा बनाये गये पकवान का मजा भी उठाया।  हिंदू रीति से संपन्न इस शादी की चर्चा पूरे जेल परिसर में होती रही।

शादी के बाद सुनीता अपने पति मंटू के साथ ससुराल विदा हो गयी। ओपेन जेल के सहायक जेलर ललन कुमार ने बताया कि कैदियों के सहयोग से आयोजित यह समारोह दहेज रहित था और यह पूरे हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।


ओपेन जेल में सजा के बचे हुए दिन काट रहे कैदियों की इस अनूठी पहल की हर तरफ चर्चा है। मालूम हो कि सरकार द्वारा कैदियों के जीवन को सुधारने, उन्हें सामाजिक रूप से नई जिंदगी के लिए ओपेन जेल का निर्माण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed