{"_id":"497d3daecb9dc46353bdb1a5e63031e1","slug":"bihar-murder-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रपोज ठुकराया तो आशिक ने मार दी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रपोज ठुकराया तो आशिक ने मार दी गोली
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 01 Feb 2014 01:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बक्सर में आठवीं के एक छात्र ने दसवीं के छात्रा को गोली मार दी। घटना में लड़की की मौत हो गई। टीचर ने सिरफिरे आशिक को पकड़ने चाहा तो उसे भी गोली मार दी।
विज्ञापन
फिलहाल लड़का फरार है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जांच जारी है और लड़के की तलाश भी।
खबर के मुताबिक लड़का, लड़की से एकतरफा इश्क करता था। उसने लड़की को प्रपोज़ किया। लड़की ने ना केवल इंकार किया बल्कि उसे बुरी तरह डांटा भी।
ये बात लड़के के दिल में खंजर की तरह चुभ गई और उसने कर लिया लड़की की जान लेने का फैसला।
शुक्रवार की सुबह जब लड़की कोचिंग क्लास में थी तो लड़का अपने दो दोस्तों के साथ आया और लड़की के सिर में गोली मार दी।
टीचर रंजन ने जब उसे रोकने चाहा तो लड़के ने एक गोली उसे भी मार दी। सदर अस्पताल में उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लड़के की तलाश में जुट गई है। लड़के ने जो पता कोचिंग के लिए लिखाया था वो भी फर्जी निकला है।