फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : Mukhiya killed in Gopalganj through open firing

Bihar : फिर जनप्रतिनिधि की हत्या...इस बार गोपालगंज में मुखिया को गोलियों से भून डाला

Thu, 09 Feb 2023 02:53 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Thu, 09 Feb 2023 02:53 PM IST
सार

Mukhiya Murder In Gopalganj : बिहार में गोपालगंज जिला के थावे थाना क्षेत्र में फुलुगनी पंचायत के मुखिया मो. कुरैश की अंधाधुंध फायरिंग कर अपराधियों ने जान ले ली। मुखिया बाइक से पने ईंट भट्ठा पर जा रहे थे, जब गुरुवार को इस घटना को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
Bihar : Mukhiya killed in Gopalganj through open firing
अपराधियों ने मुखिया की जान जाने तक फायरिंग की। - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार में कहीं वर्दीधारी सिपाही का मर्डर हो रहा है तो कहीं जनप्रतिनिधि को खुली धमकी मिल रही है। अब गोपालगंज में एक जनप्रतिनिधि को बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलियों से भून डाला। जिला के थावे थाना क्षेत्र में फुलुगनी पंचायत के मुखिया मो. कुरैश की अंधाधुंध फायरिंग कर अपराधियों ने जान ले ली। मुखिया बाइक से अपने ईंट-भट्ठा पर जा रहे थे, जब गुरुवार को इस घटना को अंजाम दिया गया। घटना थावे थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


दिनदहाड़े हुई हत्या से इलाके में हड़कंप
थावे थाना क्षेत्र के फुलुगनी पंचायत के मुखिया मो. कुरैश गुरुवार सुबह अपनी बाइक से हमेशा की तरह अपने ईंट-भट्ठे की ओर निकले थे कि नारायणपुर के पास पहले से घात लगाकर तैयार अपराधियों ने सामने से गुजरती बाइक पर फायरिंग शुरू कर दी। बाइक गिरने तक अपराधी फायरिंग करते रहे। आसपास रहे लोगों के अनुसार मौत आश्वस्त होने के बाद अपराधी आराम से निकल गए। मुखिया से जुड़े लोगों ने इसे पिछले चुनावों से जोड़कर देखा है। लोगों का कहना है कि चुनावी रंजिश में मारपीट संभव है, लेकिन इस तरह की आशंका नहीं थी। अपराधियों के इस तरह दिनदहाड़े हत्याकांड को अंजाम दिए जाने से लोग पुलिस-प्रशासन के प्रति भी नाराजगी दिखा रहे हैं। पुलिस फिलहाल इस मामले में कुछ बोल नहीं रही है। पुलिस छानबीन में जुट गई है और चुनावी रंजिश के साथ अन्य विवादों के एंगल से भी पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed