{"_id":"63e4bb7d7367dc04ce0e973a","slug":"bihar-mukhiya-killed-in-gopalganj-through-open-firing-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : फिर जनप्रतिनिधि की हत्या...इस बार गोपालगंज में मुखिया को गोलियों से भून डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : फिर जनप्रतिनिधि की हत्या...इस बार गोपालगंज में मुखिया को गोलियों से भून डाला
Thu, 09 Feb 2023 02:53 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति
Updated Thu, 09 Feb 2023 02:53 PM IST
सार
Mukhiya Murder In Gopalganj : बिहार में गोपालगंज जिला के थावे थाना क्षेत्र में फुलुगनी पंचायत के मुखिया मो. कुरैश की अंधाधुंध फायरिंग कर अपराधियों ने जान ले ली। मुखिया बाइक से पने ईंट भट्ठा पर जा रहे थे, जब गुरुवार को इस घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
अपराधियों ने मुखिया की जान जाने तक फायरिंग की।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में कहीं वर्दीधारी सिपाही का मर्डर हो रहा है तो कहीं जनप्रतिनिधि को खुली धमकी मिल रही है। अब गोपालगंज में एक जनप्रतिनिधि को बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलियों से भून डाला। जिला के थावे थाना क्षेत्र में फुलुगनी पंचायत के मुखिया मो. कुरैश की अंधाधुंध फायरिंग कर अपराधियों ने जान ले ली। मुखिया बाइक से अपने ईंट-भट्ठा पर जा रहे थे, जब गुरुवार को इस घटना को अंजाम दिया गया। घटना थावे थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
दिनदहाड़े हुई हत्या से इलाके में हड़कंप
थावे थाना क्षेत्र के फुलुगनी पंचायत के मुखिया मो. कुरैश गुरुवार सुबह अपनी बाइक से हमेशा की तरह अपने ईंट-भट्ठे की ओर निकले थे कि नारायणपुर के पास पहले से घात लगाकर तैयार अपराधियों ने सामने से गुजरती बाइक पर फायरिंग शुरू कर दी। बाइक गिरने तक अपराधी फायरिंग करते रहे। आसपास रहे लोगों के अनुसार मौत आश्वस्त होने के बाद अपराधी आराम से निकल गए। मुखिया से जुड़े लोगों ने इसे पिछले चुनावों से जोड़कर देखा है। लोगों का कहना है कि चुनावी रंजिश में मारपीट संभव है, लेकिन इस तरह की आशंका नहीं थी। अपराधियों के इस तरह दिनदहाड़े हत्याकांड को अंजाम दिए जाने से लोग पुलिस-प्रशासन के प्रति भी नाराजगी दिखा रहे हैं। पुलिस फिलहाल इस मामले में कुछ बोल नहीं रही है। पुलिस छानबीन में जुट गई है और चुनावी रंजिश के साथ अन्य विवादों के एंगल से भी पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन