फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Mob Lynching: Politics started in saran bihar mob lynching two murder case pappu yadav samrat chaudhary

Bihar Mob Lynching : दो युवकों की चिता ठंडी हुई तो मुबारकपुर पहुंचे कई नेता, पूछा- CM कहां हैं?

Fri, 10 Feb 2023 07:45 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 10 Feb 2023 07:45 PM IST
सार

सारण काण्ड में दो लोगों की मौत के बाद अब सियासत तेज हो गई है। इसको लेकर अब वहां नेताओं का जमघट लगने लगा है। पप्पु यादव ने कहा कि यह लड़ाई जाति की नहीं बल्कि राजनीति की है। यह कुर्सी की लड़ाई है।

विज्ञापन
Bihar Mob Lynching: Politics started in saran bihar mob lynching two murder case pappu yadav samrat chaudhary
पप्पु यादव पूछ रहे -कहाँ हैं नीतीश कुमार - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL

विस्तार

सारण काण्ड में दो लोगों की मौत के बाद अब सियासत तेज हो गई है। इसको लेकर अब वहां नेताओं का जमघट लगने लगा है। इस क्रम में जाप सुप्रीमो व पूर्व सांसद पप्पु यादव सारण के लिए निकले। पत्रकारों से पूछने पर उन्होंने कहा कि यह लड़ाई जाति की नहीं बल्कि राजनीति की है। यह कुर्सी की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्य मंत्री तेजस्वी यादव छपरा के मुबारकपुर गांव जाइए और मामले की सही जानकारी लीजिए। उन्होंने कहा कि  आप दोनों मुबारकपुर जाइये और मृतकों के परिजनों को बीस बीस लाख रूपये का मुआवजा राशि दीजिये। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने मारा है वहां भी स्पीडी ट्रायल हो और जहां आग लगाया है वहां भी स्पीड़ी ट्रायल हो। उन्होंने कहा कि आपके घटनास्थल पर जाने से हो सकता है कि समाज में तनावपूर्ण माहौल खत्म हो, और मामला शांत हो जाय। पप्पु यादव ने नीतीश कुमार को नसीहत देते हुए यह भी कहा कि आप राजनीति में नवसिखुआ मत बनिए। उन्होंने कहा कि गोपालगंज सीवान और छपरा की स्थिति बहुत भयानक है। समाज के गरीब तबके के लोग बहुत अलग थलग पड़ के अपनी जिंदगी जीने के लिए एक उम्मीद देख रहे हैं। ये ताकतवर लोग सिर्फ अपनी दुकान चलाने के लिए इन तीनों जिले का इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि उनकी दुकान चल सके। 

विज्ञापन


 सम्राट चौधरी ने कहा दोषियों पर जल्द हो कार्रवाई 
भाजपा नेता सम्राट चौधरी भी मुबारकपुर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए आरोपियों को स्पीडी ट्रायल चलाकर फांसी की सजा देने की मांग की। साथ ही उन्होंने थानेदार पर भी कार्रवाई करने की मांग की है। भाजपा नेता सम्राट चौधरी अपने पार्टी के कई नेताओं के साथ छपरा के मांझी के मुबारकपुर पहुंचे लेकिन पुलिस ने केवल चार नेताओं को ही वहां जाने की इजाजत दी, बाकी नेताओं सहित अन्य लोगों को पुलिस ने क्षेत्र के सीमा पर ही रोक दिया लिया। मुबारकपुर पहुंचे भाजपा के एमएलसी डॉक्टर महाचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि कुर्की जब्ती सिर्फ खानापूर्ति है।उन्होंने इस मामले में यूपी के तर्ज पर अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलाकर उसे नेस्तनाबूद करने की बात कही। वहीं अमनौर के भाजपा विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह ने कहा कि बच्चे की पढ़ाई के लिए हम सभी प्रयत्नशील हैं और उसको किसी भी स्थिति में केंद्रीय विद्यालय में नामांकन कराया जाएगा और उनकी पत्नी को नौकरी मिले इस तरफ भी प्रयास करना चाहिए।

विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed