फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar saran panchayat punishment to five youths putting shoes on their head news in hindi

Bihar: बिहार में पंचायती सजा- युवकों के सिर पर रखवाए जूते, मंगवाई माफी, फिर 11 महीने के लिए गांव से निकाला

Wed, 01 Jun 2022 02:40 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 01 Jun 2022 02:40 PM IST
सार

युवक को दोषी पाये जाने पर पंचायत सदस्यों ने सिर पर जूते लिये गांव में घुमाया, फिर माफी मंगवाई और गांव से 11 माह तक ताड़ीपार (बाहरी) रहने का आदेश भी दिया।

विज्ञापन
bihar saran panchayat punishment to five youths putting shoes on their head news in hindi
सारण में पंचायती सजा - फोटो : Social media

विस्तार

बिहार के सारण जिले की एक ग्राम पंचायत ने एक जाति विशेष के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में पांच युवकों को 11 महीने के लिए बाहर कर दिया है। युवक को दोषी पाये जाने पर पंचायत सदस्यों ने सिर पर जूते लिये गांव में घुमाया, फिर माफी मंगवाई और गांव से 11 माह तक ताड़ीपार (बाहरी) रहने का आदेश भी दिया। घटना मंगलवार को गरखा थाना अंतर्गत मीठेपुर पंचायत की है। जानकारी के मुताबिक यहां एक विशेष जाति का प्रभुत्व है और पंचायत सदस्य भी इससे संबंधित हैं।

विज्ञापन


युवकों पर जातिसूचक गाली देने का आरोप
वहीं कुछ दिन पहले फेसबुक पर लाइव आने के बाद युवकों पर जातिसूचक गाली देने का आरोप लगा था। मंगलवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने पांचों को पकड़कर पंचायत की बैठक बुलायी। पंचायत के आदेश के अनुसार युवकों को दोषी करार देकर सिर पर जूते रखवाकर गांव में घुमाया गया।
विज्ञापन


बयान दर्ज किया जा रहा:  एसएचओ
संपर्क करने पर, गरखा पुलिस स्टेशन के एसएचओ आरएस रावत ने कहा कि हमने युवकों के परिवारों के बयान दर्ज करने के लिए पुलिस को गांव भेजा है। हमने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के आधार पर प्राथमिकी भी दर्ज की है। फिलहाल जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माफी मांगने के बावजूद दी गई सजा
युवकों का कहना है कि हमने अपनी गलती की माफी भी मांग ली फिर भी हमारे सिर पर जूता रखवाकर घुमाया गया। यहां तक कि हमें गांव से 11 महीने के लिए निकाल भी दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed