{"_id":"5f781d6c8ebc3e9b7638a98a","slug":"bihar-misdeed-of-minor-girl-in-gaya-konch-victim-hanged-due-to-shame","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: गया में नाबालिग लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, शर्म के चलते पीड़िता ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: गया में नाबालिग लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, शर्म के चलते पीड़िता ने लगाई फांसी
Sat, 03 Oct 2020 12:16 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस में हुई दुष्कर्म की घटना के बाद से पूरे देश में आक्रोश है। वहीं, एक बार फिर देश के एक हिस्से से ऐसी ही जघन्य वारदात सामने आई है। बिहार के गया जिले के कोंच इलाके में चार युवकों ने एक दलित लड़की को रास्ते से अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता ने शर्म के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
बताया गया है कि घटना 29 सितंबर की है। नाबालिग लड़की अपनी सहेली के घर उसके जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गई थी। वहां से लौटने के दौरान आरोपियों ने लड़की को अगवा कर लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों ने उसे एक अज्ञात जगह रातभर बंद करके रखा और उसके साथ पूरी रात दरिंदगी की। इधर, नाबालिग के घर नहीं लौटने से परिजन परेशान हो गए और उन्होंने रातभर उसे ढूंढा। हालांकि, लड़की के घरवालों को केवल निराशा ही हाथ लगी।
यह भी पढ़ें: अमर उजाला इम्पैक्ट: युवती से सामूहिक दुष्कर्म, 24 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार
घटना के दूसरे दिन सुबह में परिजनों को नाबालिग लड़की एक घर में होने के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद आनन-फानन वे वहां पहुंचे और उसे घर ले आए। जब घरवालों ने लड़की से उसके घर न आने के बारे में पूछा तो दुष्कर्म से सहमी नाबालिग ने हैवानियत की दर्दनाक दास्तान बताई।
वहीं, शर्म के चलते लड़की अपने कमरे में गई और उसने दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। जब घर के लोगों को इसकी शंका हुई तो उन्होंने दरवाजा तोड़ा और लड़की को अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान नाबालिग की मौत हो गई।
परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है और दरिंदों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।