फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Misa Bharti expresses anguish over Raghopur boat tragedy news in hindi

बिहार: राघोपुर नाव हादसे पर मीसा भारती का दर्द छलका, बोलीं- दुश्मन के घर के बच्चों के साथ भी ऐसा न हो

Wed, 14 Oct 2026 08:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 14 Oct 2026 08:51 PM IST
सार

वैशाली के राघोपुर दियारा में नाव हादसे के बाद सांसद मीसा भारती ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों की मौत पर दुख जताया और बिहार में बाढ़ की घोषणा, राहत व्यवस्था तथा दियारा क्षेत्रों में नावों की उपलब्धता पर सरकार को घेरा।

विज्ञापन
Bihar: Misa Bharti expresses anguish over Raghopur boat tragedy news in hindi
मीसा भारती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राघोपुर दियारा में हुए दर्दनाक नाव हादसे के बाद पाटलिपुत्र की सांसद मीसा भारती पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की और बिहार में बाढ़ की स्थिति तथा पीड़ितों को राहत नहीं मिलने को लेकर राज्य और केंद्र सरकार पर सवाल उठाए।

विज्ञापन

सांसद मीसा भारती ने इस दुखद घटना पर शोक जताते हुए कहा कि यह बेहद पीड़ादायक है। बच्चों के साथ हुई इस तरह की दुर्घटना पर अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, "भगवान ऐसा हादसा दुश्मन के घर के बच्चों के साथ भी न होने दे। एक-दो नहीं, पंद्रह-पंद्रह मासूम बच्चों की जान चली गई है। इस घटना की जितनी निंदा की जाए, कम है।"

विज्ञापन

मीसा भारती ने बिहार में बाढ़ की स्थिति और सरकार के रवैये पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिहार में बाढ़ आने की जानकारी पहले से देश को नहीं थी, क्योंकि बिहार सरकार और मुख्यमंत्री ने बाढ़ घोषित ही नहीं की थी। जब सरकार बाढ़ घोषित नहीं करेगी, तो देश को इसकी जानकारी कैसे मिलेगी?

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: परिवार के सात बच्चे चले गए, अब क्या मांगें?: नाव हादसे में अपनों को खोने वाले पिता का छलका दर्द, बिलखते रहे

उन्होंने कहा कि उद्योगपति अडाणी ने असम जाकर लोगों की मदद की, जबकि बिहार के रहने वाले वेदांता ग्रुप के अनिल अग्रवाल ने भी बिहार के बजाय असम में मदद की। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की ओर से भी बिहार को मदद नहीं मिली। मीसा भारती ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार को बाढ़ मुक्त करने का वादा किया था, लेकिन आज तक बाढ़ पीड़ितों को राहत नहीं मिल रही है।

दियारा क्षेत्रों में नाव की व्यवस्था पर उठाए सवाल
गंगा किनारे के इलाकों में नाव की समस्या को लेकर मीसा भारती ने प्रशासन को भी घेरा। उन्होंने कहा कि राघोपुर, दानापुर और मनेर जैसे दियारा क्षेत्रों में लोगों का रोजमर्रा का जीवन नाव के बिना नहीं चल सकता। सरकार सवाल कर रही है कि लोगों ने नाव क्यों रखी। अगर वे नाव नहीं रखेंगे, तो आवागमन कैसे करेंगे? उन्होंने कहा कि प्रशासन को खुद नावों की व्यवस्था करनी चाहिए थी, ताकि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed