फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Minister Janak Ram raised issue of forced religious conversion of Dalit girls

बिहार के मंत्री का आरोप: अनुसूचित जाति की लड़कियों का हो रहा जबरन धर्म परिवर्तन, जल्द मिले न्याय

Tue, 08 Jun 2021 05:38 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 08 Jun 2021 05:38 PM IST
सार

बिहार की नीतीश कुमार सरकार में मंत्री और भाजपा नेता जनक राम ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में अनुसूचित समुदाय की लड़कियों को कथित तौर पर अगवा कर जबरन धर्म परिवर्तन कर उनका निकाह कराए जाने को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के परिवारों पर अत्याचार बाबा साहब आंबेडकर के सोच व सिद्धांतों पर कुठाराघात होगा।

विज्ञापन
Bihar Minister Janak Ram raised issue of forced religious conversion of Dalit girls
बिहार सरकार में मंत्री जनक राम - फोटो : ट्विटर

विस्तार

खनन एवं भूतत्व मंत्री जनक राम ने मंगलवार को बताया कि अनुसूचित जाति की लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन की घटनाओं को लेकर मैंने गोपालगंज और जमुई के जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों को हाल ही में पत्र लिखा है और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इसी तरह का एक मामला मुजफ्फरपुर जिले में भी प्रकाश में आया है।ऐसी घटनाएं शर्मनाक हैं और अनुसूचित जाति के भाई-बहनों पर अत्याचार से समाज में असुरक्षा की भावना प्रबल होगी।

विज्ञापन


जमुई के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को गत चार जून को लिखे पत्र में मंत्र ने चंद्रदीप थाना अंतर्गत दीननगर गांव में अनुसूचित समाज की एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला उठाया है। उन्होंने एक विशेष समुदाय के कुछ लोगों द्वारा लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराने और पीड़िता के पिता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दिए जाने का जिक्र करते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही जनक राम ने बीती छह जून को गोपालगंज के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को एक पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने कुचायकोट थाना अंतर्गत खानपट्टी गांव में महादलित समुदाय की एक लड़की का अल्पसंख्यक समुदाय के एक युवक द्वारा शादी करने के इरादे से जबरन अपहरण कर लिए जाने का जिक्र किया है। उन्होंने पत्र में कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार आम जनों, गरीब, अनुसूचितों और असहायों को न्याय देने के प्रति कटिबद्ध है। उल्लेखनीय है कि गत छह जून को बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी प्रदेश में विगत कुछ दिनों में अनुसूचित समाज पर अल्पसंख्यक समाज द्वारा कथित तौर पर अत्याचार किए जाने की घटनाएं काफी बढ़ जाने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि प्रशासन को हर जगह चौकसी की जरूरत है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed