{"_id":"66a310075f07cf261502a937","slug":"bihar-married-woman-murdered-in-gaya-parents-said-in-laws-killed-her-for-lakhs-of-rupees-demand-for-dowry-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गया में विवाहिता की हत्या, मायके वाले बोले- ससुराल वालों ने लाख रुपये के लिए मारा, दाह संस्कर कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गया में विवाहिता की हत्या, मायके वाले बोले- ससुराल वालों ने लाख रुपये के लिए मारा, दाह संस्कर कर भागे
Fri, 26 Jul 2024 08:25 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 26 Jul 2024 08:25 AM IST
सार
परिवार वालों ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने हमलोगों के आने से पहले बहन के शव जला दिया है। उसके बाद मायके वालों ने अतरी थाना में ससुराल वालों के खिलाफ जहर देकर जान मारने की शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
अतरी थाना की पुलिस जांच में जुट गई है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के गया जिले में एक बार फिर विवाहिता दहेज की बलि चढ़ गई। मायके वालों के आने से पहले ससुराल वालों ने विवाहिता की दाह संस्कार कर सभी फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी। यह पूरा मामला गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के केवटी गांव की है। मिली जानकारी के मुताबिक, दहेज की बलि चढ़ी नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के भागवतपुर गांव के रहने वाले अरविंद यादव की पुत्री संगीता कुमारी ढाई साल पहले अतरी थाना क्षेत्र के केवटी गांव निवासी रामचंद्र यादव के तीसरे पुत्र संजीत यादव से शादी हुई थी। उसकी 16 माह का बेटा भी है।
विज्ञापन
ससुराल वालों ने तबीयत खराब होने की जानकारी दी
शादी के कुछ ही दिनों के बाद संगीता मायके वालों को दहेज के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत करती थी। ससुराल वाले कहते थे कि एक लाख मायके से लाओ नहीं तो जान से मार देंगे। इस संबंध में मृतका के भाई रजनीश कुमार और परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे बेटी के ससुराल वालों ने तबीयत खराब होने की जानकारी दी। जब देर रात्रि बहन के घर पहुंचे तो देखा घर का दरवाजा खुला है। घर में कोई नहीं है। घरों के चारों ओर मेरी बहन के कपड़े और हाथों की चूड़ियां बिखरी हुई थीं।
विज्ञापन
हमलोगों के आने से पहले बहन के शव जला दिया
परिवार वालों ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने हमलोगों के आने से पहले बहन के शव जला दिया है। उसके बाद मायके वालों ने अतरी थाना में ससुराल वालों के खिलाफ जहर देकर जान मारने की शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। वहीं थाने की पुलिस ने बताया कि पुछताछ में मृतिका द्वारा जहर खा लिए जाने की बात सामने आई है। लेकिन मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मृतिका के ससुराल के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार है। उन लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन