{"_id":"67bd864438d4807841008188","slug":"bihar-many-children-fell-ill-after-eating-mid-day-meal-in-lakhisarai-worm-was-found-in-dal-school-health-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मिड-डे मील खाने से 84 बच्चे हो गए बीमार, दाल में कीड़ा मिला था फिर भी भोजन में परोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मिड-डे मील खाने से 84 बच्चे हो गए बीमार, दाल में कीड़ा मिला था फिर भी भोजन में परोसा
Tue, 25 Feb 2025 02:28 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 25 Feb 2025 02:28 PM IST
सार
Lakhisarai News: जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने कहा कि जैसे ही इस घटना की सूचना उन्हें मिली, उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। सदर अस्पताल और पिपरिया पीएचसी से एम्बुलेंस भेजकर 84 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीसराय में मिड-डे मील खाने से 84 बच्चे बीमार हो गए। सभी बच्चों को आनन-फानन सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के उपरांत सभी बच्चों को घर वापस भेज दिया गया है। घटना सोमवार को पिपरिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुड़वरिया में घटित हुई है। बच्चों ने बताया कि दाल में कीड़ा मिलने के बावजूद रसोई कर्मियों ने उसे निकालकर परोस दिया। आठवीं की छात्रा अंशु कुमारी ने बताया कि खाने में गिरगिट मिला। इसको खाने के बाद सभी बच्चे बीमार हो गए। शिक्षक अजय सर ने कहा कि किसी को मत बताना। तब मैंने कहा कि हम मर जाएंगे तो आप कुछ करेंगे क्या। फिर सर ने कहा कि घर चले जाओ, वहां जाकर खाना खा लेना। वहीं, बीमार बच्ची नंदनी कुमारी ने कहा कि स्कूल में खाना खाए थे। उसके बाद तबीयत बिगड़ गई। एक छात्र ने कहा कि खाना खाने के बाद सिर में दर्द होने लगा। सब्जी में गिरगिट गिर गया था।
10 बच्चों में पाया गया फूड प्वाइजनिंग
सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी बीमार पड़े बच्चों के सेहत की जांच की। जांच में 10 बच्चों में फूड प्वाइजनिंग के लक्षण मिले। अन्य बच्चों में घबराहट देखी गई। इलाज के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया। वहीं इसकी जंजारी मिलने पश्चात एसडीएम चंदन कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार और शिक्षा पदाधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों की स्थिति का जायजा लिया।
देर से बीमार पड़ने की सूचना पर आश्चर्य
जिला शिक्षा अधिकारी यदुवंश राम के अनुसार] बच्चों ने दोपहर 12 बजे भोजन किया था। उन्होंने देर से बीमार पड़ने की सूचना पर आश्चर्य जताया। डॉक्टरों का कहना है कि 10 बच्चों में फूड प्वाइजनिंग के लक्षण हैं। हालांकि सभी बच्चों की स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
डीएम ने जांच के लिए टीम का किया गठन
जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने कहा कि जैसे ही इस घटना की सूचना उन्हें मिली, उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। सदर अस्पताल और पिपरिया पीएचसी से एम्बुलेंस भेजकर 84 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी बच्चे की हालत में सुधार है, कोई चिंता की बात नही है। मामले की टीम गठित कर जांच कराई जा रही है। दोषी लोगों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।