फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Manjhi taunts Nitish Kumar, says he is doing wrong with me, swearing has no value in politics

Bihar : नीतीश कुमार पर फिर गरमाए मांझी, कहा गलत कर रहे हैं मेरे साथ, राजनीति में कसम की क्या कीमत

Tue, 16 May 2023 08:24 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 16 May 2023 08:24 AM IST
सार

 नीतीश कुमार जहां एक ओर पूरे देश में घूम-घूम कर विपक्षी एकता को जोड़ने में लगे हैं, वहीं दूसरी तरफ हम पार्टी के संरक्षक और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने सीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री उनके साथ ठीक नहीं कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Bihar: Manjhi taunts Nitish Kumar, says he is doing wrong with me, swearing has no value in politics
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक और पूर्व सीएम जीतनराम मांझी - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहां एक ओर पुरे देश में घूम-घूम कर विपक्षी एकता को जोड़ने में लगे हैं, वहीँ दूसरी तरफ हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा है कि नीतीश कुमार उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रहे हैं। यह बात उन्होंने राजगीर के कन्वेंशन हॉल में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय परिषद सम्मेलन में कही।

विज्ञापन


राजनीति में कोई कसम नहीं होती
जीतन राम मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनकी पार्टी के साथ अच्छा नहीं कर रहे हैं। उनके साथ कमी कर दी गई है जो सही नहीं है। उन्होंने इस बात को विस्तार से बताते हुए कहा कि पहले उनके पास दो विभाग थे, लेकिन अब उनसे एक विभाग वापस ले लिया। इसलिए हम मांग करते हैं कि हमें हमारा विभाग लौटा दिया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमने नीतीश कुमार के साथ रहने की कसम जरुर खाई है, लेकिन राजनीति में कोई कसम नहीं होती है।
विज्ञापन


गठबंधन में हैं इसलिए चुप हैं
जीतन राम मांझी का कहना है कि महागठबंधन में समन्वय समिति होनी चाहिए। बिना कमेटी नहीं होने की वजह से निर्णय गलत हो रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों की नियुक्ति के संबंध में कहा कि शिक्षकों के साथ भी गलत हुआ है। उन्होंने कहा कि बीएड, एसटीईटी, टीईटी,एमएड पास अभ्यर्थी की नियुक्ति तो बिना परीक्षा के होनी चाहिए थी। ऐसे अभ्यर्थियों की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए। हम गठबंधन में हैं इसलिए चुप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं ली गई हमलोगों से राय
जीतन राम मांझी ने सरकार की शिक्षा नीति पर भी जमकर बोला। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति के बारे में सीएम नीतीश कुमार कह रहे हैं कि सबकी राय के बाद यह फैसला लिया गया है, जबकि यह पूरी तरह गलत है। हमलोगों से कोई राय नहीं ली गई है।


अच्छे प्राइवेट स्कूलों को करें सरकारीकृत
जीतनराम मांझी ने वित्त रहित शिक्षकों को वित्त सहित शिक्षकों की श्रेणी में लाने को कहा। उन्होंने कहा कि बिहार के सरकारी स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर की भारी कमी है। जबकि प्राइवेट स्कूलों की स्थिति काफी अच्छी है। इसलिए मेरा कहना है कि जिन जिन प्राइवेट विद्यालयों की स्थिति दुरुस्त और बेहतर है, सरकार उन विद्यालयों को सरकारीकृत कर दे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed