फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Man kills money lender gets lynched by villagers

Bihar: साहूकार की हत्या कर भाग रहा था शख्स, गुस्साई भीड़ ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Thu, 27 Oct 2022 11:03 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 27 Oct 2022 11:03 PM IST
सार

रोहतास के पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, अनिल यादव ने सतेंद्र सिंह से चार लाख रुपये उधार लिए थे। दोनों में बकाया राशि को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद देशी पिस्टल रखने वाले यादव ने गुस्से में आकर गोली चला दी। 

विज्ञापन
Bihar Man kills money lender gets lynched by villagers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के एक गांव में गुस्साई भीड़ ने एक पैंतीस वर्षीय शख्स की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोप है कि उसने बकाया भुगतान के लिए आग्रह करने वाले एक साहूकार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने गुरुवार को यहा जानकारी दी। 

विज्ञापन


घटना रोहतास जिले के डेरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। यहां गांव कंचनपुर निवासी अनिल यादव को स्थानीय लोगों ने सतेंद्र सिंह (50 वर्षीय) की हत्या के पकड़ लिया था। 
विज्ञापन


रोहतास के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशीष भारती के मुताबिक, अनिल यादव ने सतेंद्र सिंह से चार लाख रुपये उधार लिए थे। दोनों में बकाया राशि को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद देशी पिस्टल रखने वाले यादव ने गुस्से में आकर गोली चला दी और भागने की कोशिश करने लगा, तभी स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताय, कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया, जबकि अन्य ने यादव की पिटाई शुरू कर दी। जब तक पुलिस दल मौके पर पहुंचा, तब तक उसने दम तोड़ दिया। एसपी के मुताबिक, गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया या है। दोनों मृतकों केशवों को पोस्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed