{"_id":"61bd63c2608455100c14495b","slug":"bihar-man-chhavi-musahar-writes-to-family-from-pakistan-jail-after-12-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: पाकिस्तानी जेल में बंद है छवि, 12 साल पहले हो गया था लापता, परिवार ने मरा समझकर कर दिया अंतिम संस्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: पाकिस्तानी जेल में बंद है छवि, 12 साल पहले हो गया था लापता, परिवार ने मरा समझकर कर दिया अंतिम संस्कार
Sat, 18 Dec 2021 10:00 AM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 18 Dec 2021 10:00 AM IST
सार
इन 12 वर्षों में बहुत कुछ बदल गया। छवि के पिता गुजर गए। छवि की पत्नी दूसरी शादी कर चुकी हैं।
विज्ञापन
छवि मुसहर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बक्सर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां के खिलाफतपुर के छवि मुसहर नाम का एक युवक जो 12 साल पहले घर से लापता हो गया था, अब उसकी जानकारी मिली है कि वह पाकिस्तान की जेल में बंद है। जानकारी के मुताबिक, छवि के परिवार ने मृत समझकर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था। अब छवि के जिंदा होने की खबर सुनकर परिजन खुश हैं और उसे भारत लाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, छवि जिस वक्त घर से लापता हुआ था उसकी उम्र उस समय 18 साल थी। अब छवि 30 साल का हो गया है। छवि जब लंबे समय तक घर नहीं आया तो परिवार ने उसे मरा हुआ समझकर अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार ने बताया कि जब छवि घर से लापता हुआ था, तब उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। बताया जा रहा है कि गायब होने से पहले छवि की शादी हो गई थी। उसका एक बच्चा भी था। इन 12 वर्षों में बहुत कुछ बदल गया। छवि के पिता गुजर गए। छवि की पत्नी दूसरी शादी कर चुकी है।
विज्ञापन
मुफस्सिल थाने में विदेश मंत्रालय से उसकी पहचान के दस्तावेज आए थे। शिनाख्त के लिए थाने पहुंचे परिजनों ने तत्काल युवक को पहचान लिया। इस संबंध में जिले के पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने बताया कि छवि मुसहर को उनके परिजनों ने पहचान कर ली है। उन्होंने बताया कि सभी जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मंत्रालय को भेजा जाएगा।
विज्ञापन