Bihar : विवाद का समझौता करने के लिए बुलाया, बातचीत के दौरान लाठियां बरसाने लगे विपक्षी; पीट-पीटकर मार डाला
Madhepura News; परिजनों ने बतया कि विवाद को लेकर पूर्व में भी थाना में मामला दर्ज करवाया गया था। लगातार समझौता को लेकर बातचीत चल रही थी लेकिन इसी बीच विपक्षियों ने अंबिका यादव को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र के नवटोल बिशनपुर वार्ड 12 में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अंबिका नंद यादव के रूप में हुई है। वह अपने बहनोई अरुण यादव के यहां उनके भाई के साथ चल रहे जमीन विवाद में समझौता के लिए गए थे। अंबिका नंद यादव के भांजे अनिल कुमार ने बताया कि अरुण कुमार का जमीन को लेकर विवाद उनके भाई के साथ चल रहा है। एक बार समझौता हुआ था, बात नहीं बनी तब जाकर थाना में मामला भी दर्ज करवाया गया था। जमीन की फिर से समझौता की बात हुई थी। जिसमें शनिवार को समझौता होना तय हुआ था। इसको लेकर अरुण कुमार की पत्नी ललिता ने अपने भाई अंबिका नंद यादव को बुलाया था। समझौता के दौरान अंबिका यादव को विपक्ष की पार्टी मिलकर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
विवाद को लेकर पहले भी थाने में केस दर्ज करवाया था
मृत अंबिका नंद यादव के रिश्तेदार राजकुमार ने बताया कि इस विवाद को लेकर पूर्व में भी थाना में मामला दर्ज करवाया गया था। लगातार समझौता की बात चल रही थी लेकिन इसी बीच विपक्ष के लोगों द्वारा अंबिका यादव को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।
शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पातल भेज दिया
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया। वहीं इस संबंध में मुरलीगंज थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुई है। आवेदन मिलते ही आगे की करवाई की जाएगी। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।