{"_id":"5d6b54ad8ebc3e013d650921","slug":"bihar-mahadalit-woman-s-eye-attempted-to-be-gouged-out-in-gaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: बदमाशों ने की महादलित महिला की आंख फोड़ने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: बदमाशों ने की महादलित महिला की आंख फोड़ने की कोशिश
Sun, 01 Sep 2019 12:39 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 01 Sep 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के गया में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, राज्य के गया जिले में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा एक महादलित महिला की आंख फोड़ने की कोशिश की गई, इस दौरान महिला को गंभीर चोटें भी आई है। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। घटना गया जिले के हहेसदी गांव की है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी प्रकाश सिंह ने शनिवार को बताया कि हहेसदी गांव की रहने वाली धनमतिया देवी नाम की एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कुछ अज्ञात लोगों ने आंख फोड़ने की कोशिश की। आंख फोड़ने के दौरान उसे गंभीर चोंटे भी आई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराचट्टी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक चिकित्सा सहायता के बाद उसे गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सिंह ने कहा कि घटना के पीछे के कारण का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं।