फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Liquor mafia found a new way in Muzaffarpur, now the cellar is built under the backlight and seat

Bihar: मुजफ्फरपुर में शराब माफियाओं ने खोजा नया तरीका, अब बैकलाइट और सीट के नीचे बना तहखाना

Sat, 14 Jan 2023 09:19 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 14 Jan 2023 09:19 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर पुलिस ने शराब तस्करों के कार के बैक लाईट और सीट के नीचे बने तहखाना से कुल 119.340 लीटर  शराब बरामद करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह यूपी निर्मित शराब की खेप यू.पी से दरभंगा ले जा रहे थे। 

विज्ञापन
Bihar: Liquor mafia found a new way in Muzaffarpur, now the cellar is built under the backlight and seat
मुजफ्फरपुर में शराब माफिया कार के बैकलाइट और सीट के नीचे बना रहे हैं तहखाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शराब तस्करों ने शराब की खेप को पहुंचाने के लिए एक नए तरीके का ईजाद किया है। तस्कर अब कार के बैक लाईट, सीट के नीचे जैसे जगहों पर तहखाना बनाकर शराब की तस्करी कर रहे है। मुजफ्फरपुर पुलिस ने शराब तस्करों के इस तरीके का खुलासा करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से कुल 119.340 लीटर शराब बरामद किया गया है। यह गिरफ्तारी गायघाट थाने की पुलिस ने बबुरबन्नी चौक से किया है। इस संबंध मे थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि बबुरबन्नी चौक के समीप वाहन चेकिंग की जा रही थी। तभी मुजफ्फरपुर की तरफ से दरभंगा की ओर बिना नंबर की एक कार आ रही थी। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन कार चालक ने गाडी की स्पीड बढ़ा दी। पुलिस इस बात को भांप गई और इससे पहले कि वे लोग भाग पाते, पुलिस ने खदेड कर कार को घेर लिया।

विज्ञापन


कार का नहीं था रजिस्ट्रेशन नंबर, इंजन नम्बर और चेसिस नम्बर 
पुलिस ने जांच के दौरान यह पाया कि कार टाटा इंडिगो ईसीएस है जो दिखने में किसी कबाड़ी की तरह लग रही है। वह कार बिना रजिस्ट्रेशन नंबर, बिना इंजन नम्बर और बिना चेसिस नम्बर की पाई गई। कडाई से पूछताछ करने पर कार में सवार लोगों ने कार में शराब होने की बात कही। उनके कहने पर कार के बैकलाइट के पीछे और सीट के नीचे तलाशी ली गई जिसमे कुल 119.340 लीटर शराब बरामद किया गया। पुलिस ने चारों तस्करों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जिनकी पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला अंतर्गत विशनपुर थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव निवासी मो कादिर, कृपा यादव, तनवीर आलम और गाम्हा यादव के रूप में की गई है। पुलिस के द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि ये शराब यूपी निर्मित हैं जिसे यूपी से दरभंगा ले जाया जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed