Bihar: लालू ने आंकड़े दिखा NDA सरकार पर बोला हमला, कहा- नीतीश-भाजपा ने विधि व्यवस्था का अंतिम संस्कार कर दिया
Bihar Crime News: राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार में बढ़ते अपराध के आंकड़े दिखाए और सीएम नीतीश कुमार से सवाल पूछा? आइए जानते हैं राजद लालू प्रसाद ने क्या-क्या बातें कहीं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी विधानसभा सभा चुनाव से पहले विपक्ष नीतीश सरकार को आंकड़े दिखाकर घेरने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। अब तक नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े दिखाकर नीतीश सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं। अब उनके पिता और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद ने एनडीए सरकार पर हमला बोला और कई आरोप भी लगा दिए।
राजद सुप्रीमो ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नीतीश बताएं कि शाम पांच बजे से पहले घर में घुसकर ही कितनी हत्याएं हो रही है? क्या नीतीश जानते, पहचानते और समझते हैं कि उनके शासनकाल में आधिकारिक आंकड़ों में 65,000 हत्याएं हुई है? 65,000 लोगों की हत्याएं हुई है। लालू प्रसाद ने आगे लिखा कि नीतीश-भाजपा ने विधि व्यवस्था का दम ही नहीं निकाला बल्कि उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया है। बिहार में इतनी भ्रष्ट, लापरवाह और कामचोर पुलिस कभी भी, कभी भी नहीं रही।
नीतीश बतावें कि शाम पाँच बजे से पहले घर में घुसकर ही कितनी हत्याएं हो रही है?
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) June 10, 2025
क्या नीतीश जानते, पहचानते व समझते है कि उनके शासनकाल में आधिकारिक आँकड़ों में 65,000 हत्याएं हुई है? 65,000 लोगों की हत्याएं हुई है 65,000!
नीतीश-बीजेपी ने विधि व्यवस्था का दम ही नहीं निकाला बल्कि…
तीन दिन पहले भी लालू प्रसाद यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला था। सात जून को उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि बिहार में अपराधी बेलगाम हैं। अफसरशाही मदमस्त हैं। सरकार बेहोश है और महंगाई रिकॉर्डतोड़ है।राज्य गरीबी, बेरोजगारी, पलायन बढ़ गई है। 20 वर्षों की इस एनडीए सरकार ने बिहार का बंटाधार कर दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.