{"_id":"61415c758ebc3ebd6b0d19b4","slug":"bihar-lalu-prasad-yadavs-son-tej-pratap-cheated-by-his-own-employee-duped-71-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: लालू के बेटे तेज प्रताप से हुई ठगी, अगरबत्ती बनाने वाली उनकी ही कंपनी का कर्मचारी ले उड़ा 71 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: लालू के बेटे तेज प्रताप से हुई ठगी, अगरबत्ती बनाने वाली उनकी ही कंपनी का कर्मचारी ले उड़ा 71 हजार रुपये
Wed, 15 Sep 2021 08:07 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 15 Sep 2021 08:07 AM IST
सार
तेज प्रताप यादव ने इसी साल जुलाई में ही कंपनी शुरू की थी। ठगी करने वाला युवक उनकी कंपनी में मार्केटिंग का काम देखता है। आरोप है कि 71 हजार रुपये कंपनी के खाते में आने थे, लेकिन उसे आरोपी ने अपने खाते में मंगवा लिया।
विज्ञापन
tej pratap yadav
- फोटो : ani
विस्तार
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे व आरजेडी पार्टी से विधायक तेज प्रताप यादव के साथ ठगी का मामला सामने आया है। यह ठगी किसी और ने नहीं तेज प्रताप की ही कंपनी के कर्मचारी ने की है। आरोप है कि कर्मचारी ने धोखाधड़ी से 71 हजार रुपये अपने खाते में मंगवा लिए। कर्मचारी के खिलाफ तेज प्रताप यादव की ओर से एसके पुरी थाने में शिकायत की गई है और तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
दी गई तहरीर के मुताबिक, तेज प्रताप यादव ने जुलाई में अगरबत्ती बनाने वाली कंपनी शुरू की थी। इस कंपनी में मार्केटिंग का काम देखने वाले आशीष रंजन ने अपने खाते में 71 हजार रुपये मंगवाए। आरोप है कि यह रकम कंपनी के खाते में जानी थी, लेकिन आशीष रंजन ने धोखाधड़ी से इस रकम को अपने खाते में ट्रांसफर करवाया। मामला सामने आने के बाद तेज प्रताप यादव ने आशीष रंजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
लालू व राबड़ी देवी के नाम से शुरू की थी कंपनी
तेज प्रताप यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव व मां राबड़ी देवी के नाम से एलआर राधा कृष्णा अगरबत्ती कंपनी शुरू की थी। इस कंपनी का शोरूम भी है। बताया जा रहा है कि यहां बनने वाली अरगबत्ती पूरी तरह से कैमिकल फ्री होती है और इसे मंदिर के बाहर फेंके जाने वाले फूलों से बनाया जाता है।
विज्ञापन