फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Lalu Prasad Yadav elder sister Gangotri Devi died on Sunday

बिहारः लालू को सजा मिलते ही बहन को लगा गहरा सदमा, मौत 

Sun, 07 Jan 2018 06:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Sun, 07 Jan 2018 06:15 PM IST
विज्ञापन
 Bihar: Lalu Prasad Yadav elder sister Gangotri Devi died on Sunday
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में रांची की विशेष सीबीआई अदालत से शनिवार को साढ़े तीन साल की सजा के ऐलान के बाद रविवार को उनकी बड़ी बहन गंगोत्री देवी का निधन हो गया। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक वह लालू के दोषी करार दिए जाने के बाद से सदमे में चल रही थी। इससे पहले शनिवार को वो लालू को सजा सुनाए जाने से पहले उनकी रिहाई के लिए दुआएं मांग रही थी। हालांकि उनकी मौत की वजहों की अभी तक पुष्टि नहीं की गई है। उनके निधन के बाद लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी  और उनके दोनों बेटे (तेजस्वी और तेजप्रताप यादव) शोकाकुल परिवार के घर पहुंचे हुए हैं। बताया जाता है कि स्वर्गीय गंगोत्री देवी का लालू से खासा लगाव था। जिसकी वजह से वो लालू को चारा घोटाला मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद से काफी चिंतित चल रही थीं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने शनिवार को चारा घोटाले में 21 साल पहले देवघर ट्रेजरी से 89.27 लाख रुपये की अवैध निकासी के मामले में शनिवार को साढ़े तीन साल की सजा सुनाई गई। साथ ही उन पर दस लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। यहां बिरसा मुंडा जेल में बंद लालू को सजा का ऐलान वीडियो कांफ्रेंस के जरिए किया गया। चार साल में यह दूसरी बार है जब उन्हें चारा घोटाले में सजा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सीबीआई अदालत ने उन्हें आईपीसी के तहत धोखाधड़ी एवं आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार निवारण कानून के दो मामलों में 23 दिसंबर को दोषी ठहराया था। इन दोनों मामलों में उन्हें साढ़े तीन-तीन साल की सजा सुनाई गई। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी। मालूम हो कि 950 करोड़ रुपये के चारा घोटाले में चाईबासा ट्रेजरी से 37.5 करोड़ रुपये की अवैध निकासी में लालू को 30 सितंबर, 2013 को पांच साल की सजा सुनाई गई थी। लगभग ढाई महीने जेल में रहने के बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी।


अभी चार केस लंबित-
लालू पर झारखंड में दुमका ट्रेजरी से 3.97 करोड़, चाईबासा ट्रेजरी से 36 करोड़, डोरंडा ट्रेजरी से 184 करोड़ रुपये और बिहार में भागलपुर ट्रेजरी से 45 लाख रुपये की अवैध निकासी के मामले लंबित हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed